दलीप ट्रॉफी : करुण नायर के नाबाद 77 रन के दम पर इंडिया रेड ने बनाए 140/2

इंडिया ग्रीन की टीम ने पहली पारी में 440 रन बनाए

Edited By : Press Trust of India |Aug 30, 2019, 07:12 PM IST

Published On Aug 30, 2019, 07:12 PM IST

Last UpdatedAug 30, 2019, 07:12 PM IST

Karun-Nair @ians (file image)

करुण नायर ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए नाबाद 77 रन की पारी खेली जिससे इंडिया रेड ने शुक्रवार को दलीप ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन स्टंप तक इंडिया ग्रीन के खिलाफ दो विकेट गंवाकर 140 रन बना लिए।

पढ़ें: गोल्फ खेलकर महेंद्र सिंह धोनी ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंडिया ग्रीन की टीम पहली पारी में 440 रन पर आउट हुई। इंडिया रेड की टीम अब भी 300 रन से पिछड़ रही है।

करुण ने इंडिया ब्लू के खिलाफ पिछले मैच में 99 और नाबाद 166 रन की पारी खेली थी। उन्होंने अपनी शानदार पारी के दौरान 14 चौके जमाए। दूसरे सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन रिटायर्ड हर्ट हुए।

पढ़ें: धोनी ने हमें टी20 विश्व कप की टीम बनाने की आजादी दी है’

ईश्वरन के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद करुण कप्तान प्रियांक पंचाल के साथ उतरे। उन्होंने महिपाल लोमरोर के साथ 43 रन जोड़े।

इससे पहले ऑफ स्पिनर अक्षय वखारे (103 रन देकर पांच विकेट) के पांच विकेट से इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को 131.3 ओवर में 440 रन पर समेट दिया था जिसने चार विकेट पर 308 रन से खेलना शुरू किया।

उसके लिए प्रियम गर्ग (53) अपना अर्धशतक पूरा कर आउट हुए।

Editor's Pick