भारतीय घरेलू क्रिकेट का बड़ा टूर्नामेंट दिलीप ट्रॉफी पिछले दो सीजनों से अपनी प्रासंगिकता को लेकर जूझ रहा है। 56 सालों से खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के आयोजन को गहरा धक्का लगा है क्योंकि इसके कार्यक्रम को बीसीसीआई के आगामी घरेलू सीजन में शामिल नहीं किया गया है। कैलेंडर को बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने शुक्रवार (18 अगस्त) को अनुमोदित किया। इसमें कहा गया है कि सीजन में रणजी ट्रॉफी 6 अक्टूबर से शुरू होगी वहीं सीजन का अंत देवधर ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट के साथ 18 मार्च 2018 को होगा। इस दौरान इन दो टूर्नामेंटो के बीच 2 हफ्ते का समय होगा।
चौधरी ने 31 जुलाई को दावा किया था दिलीप ट्रॉफी कि गुलाबी बॉल से खेली जाएगी और पिछले साल की ही तरह फॉर्मेट होगा। पिछले साल इस प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में तब्दीलियां की गई थीं और इसे परंपरागत इंटर-जोनल से हटाकर तीन टीमों- इंडिया ब्लू, इंडिया ग्रीन और इंडिया रेड का बना दिया गया था।
जैसा कि यह बात खुल गई है कि आगामी सीजन के लिए दिलीप ट्रॉफी को बीसीसीआई घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम में जगह नहीं देने वाली है तो इसे जानकर टेक्निकल कमिटी के सदस्य हैरान हैं। उनका मानना है कि इसको लेकर जरूर भ्रम की स्थिति बन गई है इसलिए ऐसा हुआ। उन्होंने कहा, “इसको लेकर जरूर कुछ भ्रम बना है, यह माना गया था कि टूर्नामेंट आगे आयोजित किया जाएगा। यह अजीब है कि टूर्नामेंट और फिक्चर समिति ने इसकी अनदेखी कर दी। शेड्यूल जारी करने के पहले इस पर फिर से गौर करने की जरूरत है।” [ये भी पढ़ें: नंबर चार पर खेलेंगे केएल राहुल, इस बड़े बल्लेबाज को करना होगा इंतजार]
यह भी गौर करने वाली बात है कि कुछ सीजनों के पहले बोर्ड ने टूर्नामेंट को हटा दिया था और कहा था कि वर्ल्ड टी20 2016 में खिलाड़ियों के चयन के पहले उनको सीमित ओवर क्रिकेट में टेस्ट करने की जरूरत है। यहां तक कि पिछले साल, टूर्नामेंट अंतिम समय में ग्रेटर नोएडा में बारिश के मौसम के बीच में आयोजित किया गया था।
एक और घटनाक्रम में, यह पता चला है कि न्यूजीलैंड ए सितंबर के मध्य में भारत का दौरा कर सकती है। एक शीर्ष बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, “अभी तक, सीरीज के 19 सितंबर से शुरू होने की उम्मीद है। हम सरकार के साथ औपचारिकताओं के समाशोधन के लिए अंतिम स्टेज पर हैं।” ऐसे में बोर्ड को दिलीप ट्रॉफी के आयोजन के लिए समय निकालने के लिए जूझना पड़ेगा। अधिकारी ने बताया, “भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर-अक्टूबर में वनडे सीरीज खेलेगी। जैसा कि उसी समय इंडिया ए सीरीज भी होगी तो 30 से 32 टॉप खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे।”
पिछले साल फॉर्मेट इसलिए बदला गया था ताकि शीर्ष खिलाड़ी पिंक बॉल से खेलें। यह अब संभव नहीं लगता। जैसा कि टीम इंडिया अब धीरे-धीरे अपना ध्यान 2019 वर्ल्ड कप की ओर लगा रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बोर्ड अपने कैलेंडर में बदलाव करते हुए दिलीप ट्रॉफी को इस सीजन में आयोजित करवाता है कि नहीं।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.