×

Duleep Trophy: दूसरे दौर के मुकाबले हुए खत्म, श्रेयस अय्यर की टीम को मिली लगातार दूसरी हार

दलीप ट्रॉफी में दूसरे दौर के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं. दूसरे दौर में श्रेयस अय्यर की टीम को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - September 15, 2024 3:48 PM IST

दलीप ट्रॉफी में आज दूसरे दौर के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. दूसरे दौर के मुकाबले इंडिया ए की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया डी को हराया तो वहीं दूसरा मैच इंडिया बी बनाम इंडिया सी का मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी का प्रदर्शन अब तक बेहद खराब रहा है. अय्यर की कप्तानी वाली इंडिया डी की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार है.

अय्यर की टीम को मिली दूसरी हार

इंडिया डी के कप्तान श्रेयस अय्यर दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर में वापसी के लिए अपना पूरा दमखम लगाते हुए नजर आए. हालांकि वह टीम को दूसरी हार से बचा नहीं पाए. अय्यर की टीम को मुकाबले में इंडिया ए ने 186 रन के बड़े अंतर से हराया. इस मुकाबले में इंडिया ए की जीत के हीरो शम्स मुलानी रहे. उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने पहली पारी में 89 रन की शानदार पारी खेली थी. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने कुल 4 विकेट अपने नाम किए थे. मुलानी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

ईश्वरन ने बचाई टीम की लाज, अंशुल नहीं जीता पाए मुकाबला

दलीप ट्रॉफी में आज इंडिया बी और इंडिया सी के बीच भी मुकाबला खेला जा रहा था. यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ. मुकाबले में इंडिया बी के कप्तान अभिमन्यू ईश्वरन ने पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी की. वह अंत तक नाबाद रहे. ईश्वरन ने कुल 157 रन की पारी खेली. ईश्वरन की पारी के बदौलत ही यह मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हो पाया. ईश्वरन के अलावा मुकाबले में अंशुल कंबोज ने अपनी चमक बिखेरी. अंशुल ने इंडिया सी की ओर से गेंदबाजी में कमाल करते हुए 8 विकेट अपने नाम किए. हालांकि वह टीम को मैच नहीं जीता पाए.