दलीप ट्रॉफी की टीमें घोषित; पार्थिव पटेल, अभिनव मुकुंद, फैज को मिली कमान

दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 17 अगस्त से हो रही है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Jul 23, 2018, 04:35 PM IST

Published On Jul 23, 2018, 04:35 PM IST

Last UpdatedJul 23, 2018, 04:35 PM IST

Parthiv Patel © IANS

घरेलू सीजन के पहले टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के लिए बीसीसीआई ने इंडिया ब्लू, इंडिया रेड और इंडिया ग्रीन टीमों का ऐलान कर दिया है। दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 17 अगस्त से हो रही है। बीते सीजन में विदर्भ को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले कप्तान फैज फजल को इंडिया-ब्लू की कप्तानी सौंपी गई है। तीनों टीमें में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ravichandran-ashwin-to-re-sign-worcestershire-for-county-championship-728506″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

श्रीलंका दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद को इंडिया रेड का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं अनुभवी बल्लेबाज और विकेटकीपर पार्थिव पटेल इंडिया ग्रीन की कमान संभालेंगे। बीते सीजन में बल्ले से धमाल माचने वाले पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत जैसे कई शीर्ष खिलाड़ी इंडिया-ए की टीम के साथ रहने के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

विदर्भ की टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले गेंदबाज रजनीश गुरबानी इंडिया रेड और अक्षय वाघरे इंडिया-ब्लू में खेलेंगे। भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके बेसिल थंपी और जयदेव उनादकट भी फैज की कप्तानी में खेलते नजर आएंगे।

रणजी में अपनी लेग स्पिन से प्रभावित करने वाले पूर्व भारतीय गेंदबाज नरेंद्र हिरवानी के बेटे मिहीर हिरवानी इंडिया-रेड से दलीप ट्रॉफी में पदार्पण करेंगे। उनके साथ परवेज रसूल भी होंगे। अशोक डिंडा को इंडिया ग्रीन में स्थान मिला है। इसके अलावा चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली दो चार दिवसीय मैचों की सीरीज के लिए भी इंडिया-ए टीम का ऐलान कर दिया।

इंडिया ब्लू: फैज फजल (कप्तान), अभिषेक रमन, अनमोलप्रीत सिंह, गणेश सतीश, एन. गांगता, ध्रूव शौरे, के.एस. भारत (विकेटकीपर), अक्षय वाघरे, सौरव कुमार, स्वप्निल सिंह, बासिल थंपी, बी.अयप्पा, जयदेव उनादकट, धवल कुलकर्णी।

इंडिया रेड: अभिनव मुकुंद (कप्तान), आर.आर. संजय, आशुतोष सिंह, बाबा अपराजित, ऋतिकि चटर्जी, बी. संदीप, अभिषेक गुप्ता (विकेटकीपर), शाहबाज नदीम, मिहीर हिरवानी, परवेज रसूल, रजनीश गुरबानी, अभिनव मिथुन, ईशान पोरेल, पृथ्वी राज।

इंडिया ग्रीन: पार्थिव पटेल (कप्तान/विकेटकीपर), प्रशांत चोपड़ा, प्रियंक पांचाल, सुदीप चटर्जी, गुरकीरत मान, बाबा अपराजित, वी.पी. सोलंकी, जलज सक्सेना, कर्ण शर्मा, विकास मिश्रा, अंकित राजपूत, अशोक डिंडा, अतिथ सेठ।

Editor's Pick