दिलीप ट्रॉफी के कार्यक्रम का ऐलान, इंडिया ब्लू की कप्तानी करेंगे सुरेश रैना

इंडिया रेड की कप्तानी अभिनव मुकुंद और इंडिया ग्रीन की कमान पार्थिव पटेल संभालेंगे

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 30, 2017, 10:13 PM IST

Published On Aug 30, 2017, 10:13 PM IST

Last UpdatedAug 30, 2017, 10:13 PM IST

पार्थिव पटेल, अभिनव मुकुंद और सुरेश रैना © Getty Images
पार्थिव पटेल, अभिनव मुकुंद और सुरेश रैना © Getty Images

बीसीसीआई ने दिलीप ट्रॉफी के कार्यक्रम और उसकी टीमों का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट 7 सितंबर से 29 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कई टॉप खिलाड़ी खेलते दिखेंगे जिनमें सुरेश रैना, पार्थिव पटेल, मुरली विजय, दिनेश कार्तिक, अंबति रायडू, ईशांत शर्मा का नाम जुड़ा हुआ है। बीसीसीआई ने तीनों टीमों और उनके कप्तानों का ऐलान कर दिया है। इंडिया रेड की कमान अभिनव मुकुंद को सौंपी गई है। इंडिया ग्रीन की कप्तानी पार्थिव पटेल करेंगे जबकि सुरेश रैना को इंडिया ब्लू की कप्तानी सौंपी गई है। इस टूर्नामेंट के मुकाबले कानपुर और लखनऊ में खेले जाएंगे।

आपको बता दें सौरव गांगुली के दखल के बाद बीसीसीआई ने दिलीप ट्रॉफी को बहाल किया है। इस टूर्नामेंट के दो मैच कानपुर और लखनऊ में खेले जाएंगे जबकि पांच दिवसीय फाइनल मैच 25 से 29 सितंबर को लखनऊ में ही खेला जाएगा। दिलीप ट्रॉफी के सभी मुकाबले डे नाइट होंगे और मैच गुलाबी गेंद से खेला जाएगा।   वनडे सीरीज में जीत का ‘चौका’ लगाने उतरेगी टीम इंडिया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिलीप ट्रॉफी की टीमें

इंडिया रेड : अभिनव मुकुंद (कप्तान), प्रियांक पांचाल, सुदीप चटर्जी, इशांक जग्गी, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, बाबा अपराजित, के गौतम, कर्ण शर्मा, बासिल थम्पी, धवल कुलकर्णी, अशोक डिंडा, राहुल सिंह और सीवी मिलिंद।

इंडिया ग्रीन : पार्थिव पटेल (कप्तान), मुरली विजय, आर समर्थ, पी चोपड़ा, श्रेयस अय्यर, करुण नायर, अंकित बावने, शाहबाज नदीम, परवेज रसूल, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, सिद्धार्थ कौल, मयंग डागर, नितिन सैनी और अनिकेत चौधरी।

इंडिया ब्लू : सुरेश रैना (कप्तान), समित गोहल, के एस भरत, एआर ईश्वरन, मनोज तिवारी, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, इशान किशन, जयंत यादव, भार्गव भट, केएम गांधी, इशांत शर्मा, अंकित राजपूत, एस कामत और जयदेव उनादकट। (पीटीआई के इनपुट के साथ)

Editor's Pick