• Home
  • News
  • dunith wellalage return to home after his father death asia cup 2025

Asia Cup 2025: पिता के निधन से टूटे दुनिथ वेल्लागे, टूर्नामेंट के बीच लौटे घर

श्रीलंका के स्टार फिरकी गेंदबाज दुनिथ वेल्लागे पिता के निधन से बुरी तरह टूट गए हैं. वह एशिया कप के बीच घर वापस लौट गए हैं.

Edited By : Saurav Kumar |Sep 19, 2025, 12:30 PM IST

Published On Sep 19, 2025, 12:30 PM IST

Last UpdatedSep 19, 2025, 12:30 PM IST

श्रीलंका के दुनीथ वेल्लालगे अपने पिता सुरंगा के निधन के कारण यहां चल रहे एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के बीच से सदस्य लौट गए हैं. उनके पिता का निधन गुरुवार को हुआ। उसी दिन यह ऑलराउंडर यहां अफगानिस्तान के खिलाफ ग्रुप बी लीग मैच खेल रहा था.

पिता के निधन से टूटे वेल्लालगे

वेल्लालगे को अपने पिता के निधन की खबर मैच के बाद ही पता चली और वह सबसे पहले उपलब्ध उड़ान से कोलंबो के लिए रवाना हो गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह स्पष्ट नहीं है कि यह 22 वर्षीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में वापसी करेगा या नहीं। श्रीलंका सुपर 4 में अपना पहला मैच शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद उसका सामना 23 सितम्बर को पाकिस्तान से और 26 सितम्बर को भारत से होगा।

श्रीलंका के पूर्व कप्तान लसिथ मलिंगा ने एक्स पर लिखा, ‘‘दुनीथ वेल्लालगे के पिता सुरंगा वेल्लालगे के निधन से बहुत दुखी हूं। परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। दुनीथ हिम्मत रखो। इस मुश्किल समय में पूरा देश आपके और आपके परिवार के साथ खड़ा है।’’

बाएं हाथ के स्पिनर वेल्लालगे ने अफगानिस्तान के खिलाफ चार ओवर गेंदबाजी की और 49 रन देकर इब्राहिम जादरान का विकेट लिया। यह उनके करियर का पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था।

Editors Pick