Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - December 28, 2015 6:27 PM IST


हैमिल्टन में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में मेहमान श्रीलंकाई टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड को मुसीबत में डाल दिया है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका के 292 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 232 रन पर 9 विकेट गंवा चुकी थी। श्रीलंकाई टीम अभी भी मेजबान टीम से 60 रन आगे है। दुष्मंथा चमीरा ने श्रीलंका के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटककर न्यूजीलैंड बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ मार्टिन गुप्टिल ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज साझेदारियां बनाने में नाकाम रहे और नियमित अंतराल पर विकेट खोते रहे। ALSO READ: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड
पहले टेस्ट में हार के बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार देखने को मिला। श्रीलंका ने आज सुबह अपनी पहली पारी कल के स्कोर 264/7 से आगे खेलना शुरू किया और कल के स्कोर में मात्र 28 रन जोड़ सकी और 292 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद खेलने उतरी न्यूजीलैंड को गुप्टिल और टॉम लिथम ने शानदार शुरूआत दी, दोनों ने पहले विकेट के लिये 81 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाजों ने मैच में शानदार वापसी करते हुए जल्दी जल्दी 150 रन के भीतर न्यूजीलैंड के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज कर न्यूजीलैंड को बैकफुट पर ला दिया। न्यूजीलैंड के लिये निचले क्रम में सैंटनर और ब्रेसवेल ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम 232 पर अपने 9 विकेट गंवा चुकी थी। श्रीलंका के लिये चमीरा ने 5 विकेट चटकाए जबकि रंगना हेराथ को दो सफलता हाथ लगी। ALSO READ: मनोज प्रभाकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच नियुक्त
आज न्यूजीलैंड के दर्शकों को कप्तान ब्रैंडन मैकुलम से छक्के की उम्मीद थी। मैकुलम इस पारी में छक्का जड़ देते तो वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाते। लेकिन हेराथ की गेंद पर आउट होने से पहले मैकुलम अपनी 18 रन की पारी में मात्र 2 चौके ही जड़ सके। दर्शकों को उम्मीद है कि वो न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में इस कारनामे को अंजाम देंगे। ALSO READ: बिग बैश में कहर मचाने को तैयार क्रिस गेल का गोल्डेन बैट
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
