×

IPL 2025: 'सुपरमैन' बने दुष्मंथा चमीरा, पकड़ा आईपीएल का सबसे बेहतरीन कैच, यकीन करना मुश्किल

दुष्मंथा चमीरा का यह कैच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट कहा जा रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - April 29, 2025 9:54 PM IST

Dushmantha Chameera Catch: आईपीएल 2025 में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के फील्डर दुष्मंथा चमीरा ने एक ऐसा कैच लपका, जिसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट कहा जा रहा है. दुष्मंथा चमीरा इस कैच को लपकने हवा में उड़ते नजर आए.

कोलकाता नाइटराइडर्स की पारी के आखिरी ओवर में मिचेल स्टॉर्क गेंदबाजी कर रहे थे. इस ओवर की चौथी बॉल को मिचेल स्टॉर्क ने नए बल्लेबाज अनुकूल रॉय को लेग स्टंप के बाहर फुलर गेंद फेंकी. गेंद अनुकूल रॉय के बल्ले पर लगकर डीप में लॉन्ग लेग की ओर गई , वहां मौजूद श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा ने सही समय पर बाईं तरफ गोता लगाया और हवा में उड़ते हुए दोनों हाथ से इस कैच को लपक लिया.

कैच ऑफ द टूर्नामेंट

दुष्मंथा चमीरा का यह कैच जिसने भी देखा, हैरान रह गया. सोशल मीडिया पर इस कैच की जमकर तारीफ हो रही है. इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है. इससे पहले श्रीूलंका के ही कामिंदु मेंडिस ने आईपीएल 2025 में एक बेहतरीन कैच लपका था.

IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप-7 बैटर्स, वैभव सूर्यवंशी ने किया बड़ा कारनामा

कोलकाता ने दिल्ली को दिया 205 रन का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 204 रन बनाए. अंगकृष रघुवंशी ने 44 रन और रिंकू सिंह ने 36 रन की पारी खेली. कोलकाता ने आखिरी ओवर में तीन विकेट गंवाए. दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 205 रन का लक्ष्य है.