• Home
  • News
  • dwaine pretorius on ms dhoni wants to learn confidence and calmness from dhoni

धोनी सा ठहराव और आत्मविश्वास अपने भीतर लाना चाहते हैं प्रिटोरियस

प्रिटोरियस ने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी से शांतचित रहना सीखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी जैसा आत्मविश्वास चाहते हैं।

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 07, 2022, 02:29 PM IST

Published On Jun 07, 2022, 02:29 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2022, 02:29 PM IST

नई दिल्ली: भारत के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज की तैयारी में जुटे दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला ड्वेन प्रिटोरियस ने सोमवार को कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी जैसा ठहराव और आत्मविश्वास अपने भीतर लाना चाहते हैं।

प्रिटोरियस ने इस साल आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए पदार्पण किया। उन्होंने छह मैचों में 44 रन बनाए और छह विकेट लिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भले ही उन्हें ज्यादा मैच खेलने के मौके नहीं मिले लेकिन उन्होंने कहा कि धोनी के साथ खेलकर उन्होंने काफी कुछ सीखा।

उन्होंने कहा, ‘अपना पहला आईपीएल खेलना अच्छा अनुभव था । यह काफी समय से मेरा सपना था और सीएसके जैसी कामयाब टीम के साथ खेलने के मौके का मैने पूरा मजा लिया । एक खिलाड़ी के तौर पर काफी जिम्मेदारियां मिलती हैं।’

उन्होंने कहा, ‘धोनी की कप्तानी में खेलने में और उनके साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया । भारत में वह बहुत बड़ा ब्रांड है और भारतीय क्रिकेट के लिये उसने कितना कुछ किया है । यह सब देखना अच्छा अनुभव रहा।’

प्रिटोरियस ने कहा, ‘सबसे बड़ी बात जो मैने उनसे सीखी है , वह मैदान पर शांतचित्त बने रहना है। वह कैसे खुद पर से दबाव हटाकर गेंदबाज पर डाल देते हैं । उन्होंने मुझे यह महसूस कराया कि डैथ ओवरों में असल में गेंदबाज दबाव में रहते हैं। धोनी बहुत ज्यादा रोमांचित नहीं होते और हमेशा आशावादी रहते हैं।’

उन्होंने कहा, ‘वह मानते हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं । उनके जैसा ठहराव और आत्मविश्वास मैं भी अपने खेल में देखना चाहता हूं।’

भारत के खिलाफ सीरीज के बारे में उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिये टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने का यह सुनहरा मौका होगा । इसके साथ ही भारतीय टीम के कमजोर और मजबूत पक्षों को जानने का भी मौका मिलेगा।’

आईसीसी टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच होगा ।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick