×

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के रवैये से हैरान हूं- ड्वेन ब्रावो

टेस्ट क्रिकेट में वापसी की आस लगाएं बैठे थे ड्वेन ब्रावो

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - December 18, 2015 6:06 PM IST

ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से निराश हैं © AFP
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड से निराश हैं © AFP

हरफनमौला कैरेबियाई क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने कहा है कि वह अभी भी वेस्टइंडीज के लिए खेलने को लेकर प्रतिबद्ध हैं, लेकिन चयनकर्ताओं के रूखे बर्ताव के कारण उन्हें टेस्ट क्रिकेट से अलग होना पड़ा। आस्ट्रेलियाई टी-20 लीग बिग बैश लीग (बीबीएल) के आगामी संस्करण में खेलने को तैयार ब्रावो ने बुधवार को कहा कि चयनकर्ताओं ने चूंकि उन पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया, इसलिए उन्होंने अपना ध्यान क्रिकेट के अन्य टूर्नामेंट पर लगाया। ब्रावो ने आरोप लगाने के अंदाज में कहा, “वर्ष की शुरुआत तक मैं टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर गंभीर था, लेकिन मुझे अब तक पता नहीं चल सका है कि चयनकर्ता मेरे टेस्ट करियर के बारे में क्या विचार रखते हैं और वेस्टइंडीज टेस्ट टीम में मेरी स्थिति क्या है। ALSO READ: क्रिकेट में बिली बाउडन ने दिखाया रेड कार्ड

ब्रावो ने कहा, “वेस्टइंडीज के लिए प्रतिनिधित्व के अवसर को मैंने खत्म नहीं किया है, मैं अभी भी कैरेबियाई टीम के लिए एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट खेलने के लिए सौ फीसदी तैयार हूं।” ब्रावो ने वेस्टइंडीज के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2200 रन और 86 विकेट हैं, हालांकि वेस्टइंडीज के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेले उन्हें पांच वर्ष हो चुके हैं। लंबे समय तक टीम से बाहर रखे जाने के बाद अंतत: ब्रावो ने इसी वर्ष जनवरी में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। ALSO READ: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट का फुल स्कोरबोर्ड

TRENDING NOW

ब्रावो को 2013 में कैरेबियाई एकदिवसीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया, लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) से गंभीर मतभेदों के चलते डेढ़ वर्ष बाद ही उनसे कप्तानी छीन ली गई। ब्रावो ने कहा, “कई बार मैं निराश हुआ, सिर्फ अपने लिए ही नहीं बल्कि सभी अन्य खिलाड़ियों जैसे क्रिस गेल, डैरेन सैमी, कीरेन पोलार्ड, आंद्रे रसेल के लिए भी। हम सभी वेस्टइंडीज के लिए खेलना चाहते हैं।” ALSO READ: जानिये क्रिकेट की दुनिया के 5 सेक्स स्कैंडल के बारे में