टी20 में 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने ड्वेन ब्रावो

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने 459 टी20 मैचों में 501 विकेट लिए।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 27, 2020, 11:04 AM IST

Published On Aug 27, 2020, 11:04 AM IST

Last UpdatedAug 27, 2020, 11:04 AM IST

इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के 600 टेस्ट विकेट का कीर्तिमान हासिल करने के एक दिन बाद वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ने टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लेकर इतिहास रचा।

36 साल के ऑलराउंडर ब्रावो ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में त्रिनिबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए सैंट लूसिया जॉक्स के खिलाफ खेलते हुए रहखीम कॉर्नवॉल का विकेट लेकर टी20 क्रिकेट में 500वां विकेट दर्ज किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में ब्रावो ने कहा, “ये एक शानदार सफर रहा, मैं अपने सभी साथी खिलाड़ियों को शुक्रिया कहना चाहूंगा। उन सभी टीमों का शुक्रिया जिनके लिए मैं खेलता हूं। अपने घर इस कीर्तिमान हासिल करना, जहां मैंने आठ साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। ये वो जगह है जहां पर सब कुछ शुरू हुआ था और मैं क्वीन के ओवल पार्क में 500 विकेट लेने से ज्यादा बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।

‘मैंने जिन पेसर्स का सामना किया है उनमें से एंडरसन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं’

सीपीएल के अलावा भारत की इंडियन प्रीमियर लीग और ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग समेत दुनियाभर की कई बड़ी टी20 लीगों की 20 टीमों खेलने वाले ब्रावो ने 459 मैचों में 501 विकेट लिए हैं।

ब्रावो ने कहा, “ये बल्लेबाजों का खेल है। हम गेंदबाजों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। मेरा काम पारी के आखिरी ओवरों में क्वालिटी बल्लेबाजों को गेंदबाजी करना है। इसलिए हां, मैं ये मानता हूं कि मुझे रन पड़ते हैं लेकिन आप देख सकते हैं कि मैं विकेट भी लेता हूं। और ये खेल का हिस्सा हूं। मेरे लिए इस तरह से बल्लेबाजों के मददगार खेल पर हावी होना- मैं खुश हूं।”

Editor's Pick