• Home
  • News
  • Dwayne Bravo ruled out of CPL 2019 due to Injury

ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो चोट के कारण CPL 2019 से हुए बाहर

त्रिनबागो नाइटराइडर्स ने ब्रावो की जगह कीरोन पोलार्ड को कप्तान बनाया है

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 08, 2019, 05:34 PM IST

Published On Sep 08, 2019, 05:34 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2019, 05:34 PM IST

Dwyen Bravo (Getty Image)

कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) फ्रेंचाइजी त्रिनबागो नाइटराइडर्स को कप्तान ड्वेन ब्रावो के रूप में तगड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर ब्रावो अंगुली में चोट के कारण मौजूदा लीग से बाहर हो गए हैं।

पढ़ें: सवालों के घेरे में विंडीज के स्पिन गेंदबाज क्रेग ब्रेथवेट का गेंदबाजी एक्शन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फ्रेंचाइजी ने ब्रावो की जगह किरोन पोलार्ड को कप्तान नियुक्त किया है। अंगुली की चोट के ठीक होने के बाद ब्रावो को लीग के मध्य चरण से टीम को अपनी सेवाएं देने की उम्मीद थी लेकिन अब डॉक्टरों ने साफ कर दिया है कि उनकी चोट को पूरी तरह ठीक होने में लंबा समय लगेगा।

ब्रावो ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि चोट पूरी तरह सही न होने के चलते वह टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। बकौल ब्रावो, ‘ मेरा अगला लक्ष्य पूरी तरह से फिट होना है। यह एक लंबी प्रक्रिया होने जा रही है और मैं लगभग दो महीने बाद ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल पाउंगा।’

पढ़ें: भज्‍जी ने घरेलू क्रिकेट के इस स्‍टार गेंदबाज से कहा- भारतीय टेस्‍ट टीम आपको बुला रही है

उन्होंने वेस्टइंडीज की ओर से 40 टेस्ट, 164 वनडे और 66 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे में उन्होंने 2,968 रन बनाने के साथ 189 विकेट भी चटकाए हैं।

Editor's Pick