ड्वेन ब्रावो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में हुए बाहर, ये है वजह

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच 21 अक्‍टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 07, 2018, 07:46 PM IST

Published On Oct 07, 2018, 07:46 PM IST

Last UpdatedOct 07, 2018, 07:46 PM IST

Dwayne Bravo © Getty Images

Dwayne Bravo (File Photo) © Getty Images

भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच इस वक्‍त दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के बाद 21 अक्‍टूबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। वेस्‍टइंडीज को भारत में तीन टी-20 मैच भी खेलने हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में वेस्‍टइंडीज के स्‍टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो टीम का हिस्‍सा नहीं होंगे।

न्‍यूज डे की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट वेस्‍टइंडीज ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए संभावित 25 खिलाड़ियों का ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें ड्वेन ब्रावो को जगह नहीं दी गई है। वेस्‍टइंडीज बोर्ड की तरफ से वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा अब तक नहीं की गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

माना जा रहा है कि वनडे के लिए वेस्‍टइंडीज की टीम में चुने गए खिलाड़ी 10 अक्‍टूबर को अपने देश से चलेंगे। टीम 12 अक्‍टूबर को भारत पहुंचेगी। क्रिकेट वेस्‍टइंडीज के चीफ एग्जिक्‍यूटिव जॉनी ग्रेव ने न्‍यूज डे से बातचीत के दौरान कहा “ड्वेन ब्रावो घरेलू वनडे टूर्नामेंट के दौरान उपलब्‍ध नहीं थे। चयनकर्ताओं ने साफ किया था कि घरेलू क्रिकेट में अच्‍छा प्रदर्शन करने के आधार पर ही खिलाड़ियों को टीम में वरीयता दी जाएगी।”

उन्‍होंने कहा, “ऑलराउंडर के तौर पर टीम में सिलेक्‍शन के लिए ब्रावो का मुकाबला आंद्रे रसल, कीरोन पोलार्ड, कार्लोस ब्रेथवेट और रोवमेन पॉवेल जैसे खिलाड़ियों से था।चयनकर्ताओं के पास काफी विकल्‍प थे, जिसके कारण वो दौड़ से बाहर हो गए।” अब देखना ये होगा कि ड्वेन ब्रावो को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में जगह दी जाती है या नहीं।

Editor's Pick