• Home
  • News
  • Dy-Patil-T20-Cup-Avesh-Khan-shines-as-Indian-oil-beat-Dy-Patil-A-team

पेसर आवेश खान की घातक गेंदबाजी से टीम को मिली जीत

इंडियन ऑयल ने आसानी से 13.5 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

Edited By : Press Trust of India |Feb 26, 2020, 11:57 AM IST

Published On Feb 26, 2020, 11:57 AM IST

Last UpdatedFeb 26, 2020, 11:57 AM IST

Avesh Khan (FILE PHOTO)

तेज गेंदबाजों आवेश खान (22/3) और अतित शेठ (29/2) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंडियन ऑयल ने 16वें डीवाई पाटिल टी20 कप के दूसरे दिन डीवाई पाटिल ए टीम को आसानी से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीकी फैंस से मिल रहे सम्मान से खुश हैं डेविड वार्नर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ग्रुप डी के इस मैच में शुभम रंजाने ने नाबाद 51 रन की पारी खेली जिससे डीवाई पाटिल ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 121 रन बनाए।

इंडियन ऑयल ने आसानी से 13.5 ओवर में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 33 गेंद में आठ छक्के और दो चौके की मदद से 71 रन बनाए।

इससे पहले ग्रुप सी के मैच में विष्णु सोलंकी की 49 गेंद में 87 रन और अनमोलप्रीत सिंह की 36 गेंद में 53 रन की पारी के दम पर रिलायंस वन ने भारतीय नौसेना को 58 रन से हराया।

Asia XI vs World XI मैच में विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस को मिल सकती है कप्तानी

रिलायंस वन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाने के बाद नौसेना को 130 रन पर रोक दिया। दिग्विजय देशमुख ने 12 रन देकर तीन विकेट लिए।

अन्य मुकाबलों मे आयकर विभाग ने बीपीसीएल को दो विकेट जबकि पश्चिमी रेलवे ने भारतीय रिजर्व बैंक को 25 रन से हराया।

Editor's Pick