21 जनवरी से शुरू होगा 15वां डीवाई पाटिल टी20 कप
14वें डीवाई पाटिल टी20 कप की विजेता रिलाइंस-1 टीम है।
Published On Jan 18, 2019, 03:38 PM IST
Last UpdatedJan 18, 2019, 03:38 PM IST
Saurabh Tiwary © BCCI
मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार इन 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप से दो शीर्ष टीमें क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी जो 31 जनवरी को आयोजित किए जाएंगे। विज्ञप्ति के अनुसार भारत के कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 2 फरवरी को खेला जाएगा।
डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले टीमें हैं- रिलाइंस-1, जैन इरीगेशन, कैनरा बैंक, एयर इंडिया, कैग, ओएनसीजी, आरबीआई, कॉलेज ग्रुप, डीवाई पाटिल-ए, वेस्टर्न रेलवे, बीपीसीएल, मुंबई पोलीस, डीवाई पाटिल-बी, सेंट्रल रेलवे, टाटा स्पोर्ट्स क्लब, इंडियन ऑयल।
ये भी पढ़ें: सहवाग और लक्ष्मण सहित हरभजन भी हुए चहल की गेंदबाजी के कायल
पिछले साल खेले गए 14वें डीवाई पाटिल टी20 कप की विजेता रिलाइंस-1 टीम रही थी। पिछले साल खेले गए 14वें डीवाई पाटिल टी20 कप की विजेता रिलाइंस-1 टीम रही थी।
मुंबई में होने वाले डी वाई पाटिल टी20 कप के 15वें सीजन का आयोजन 21 जनवरी से दो फरवरी तक डी वाई पाटिल स्टेडियम और यूनिवर्सिटी मैदान में किया जायेगा। इसके अलावा दो मैच घनसोली और तालेगांव में होंगे। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी जिसके बाद चैम्पियन का फैसला होगा।
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान फिंच को तकनीक पर काम करने की जरूरत- जोन्स