व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए ECB का बड़ा कदम, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के मैचों के समय में किया बदलाव

भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई के महीने में 3 वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. जिसके टाइमिंग में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड(ECB) ने बदलाव किया गया.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jun 08, 2026, 08:43 PM IST

Published On Jun 08, 2026, 08:43 PM IST

Last UpdatedJun 08, 2026, 08:43 PM IST

भारतीय टीम 1 से 19 जुलाई के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. जिसमें 3 टी20 इंटरनेशनल मैचों का समय इंग्लैंड के शाम 6.30 बजे है. लेकिन ये मुकाबले भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरु होंगे.जो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पिछले साल ही घोषित कर दी थी. लेकिन ब्रॉडकास्टर्स के साथ हुई मींटिग बाद इनके समय में बदलाव किया गया है. भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होंगे. इस मामले में स्काई स्पोर्ट्स (ब्रिटेन) और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (भारत) के बीच बातचीत के बाद अंतिम रूप दे दिया है.

भारत दौरे से लाभ की उम्मीद

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को भारतीय दौरे से प्रॉफिट की उम्मीद है. लेकिन इंग्लैंड में अगले साल खेले जाने वाले एशेज सीरीज से के बाद भी 2027 में घाटा होने की आशंका है. भारत के इंग्लैंड दौरे के टिकट पिछले साल के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध हुए थे और इनकी काफी मांग थी. तीनों वनडे मैचों के टिकट बिक चुके हैं. वहीं 5 टी20 मैचों के लिए केवल कुछ सौ टिकट ही बचे हैं. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंग्लैंड में भारतीय सीरीज का फैंस कितना ब्रेसबी से इंतजार कर रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले आयरलैंड के साथ 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. जिसके टिकट भी पहले से ही बिक चुके हैं. क्योंकि बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट स्थित सिविल सर्विस ग्राउंड की क्षमता लगभग 4,500 दर्शकों की है.

इंग्लैंड दौरे के लिए हो चुका टीम इंडिया का ऐलान

बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. जिसमें सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है. वहीं 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है. जिसकी इंग्लैंड में खूब चर्चा हो रही है. इस सीरीज में प्रिंस यादव भी नजर आएंगे.

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव

Editor's Pick