ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर इंग्लैंड में क्रिकेट शुरू करने की कोशिश में लगा है ECB

कोविड-19 से ब्रिटेन में दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 31 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Edited By : Press Trust of India |May 11, 2020, 01:02 PM IST

Published On May 11, 2020, 01:02 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2020, 01:02 PM IST

(getty images)

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का कहना है कि कोविड-19 महामारी के बावजूद क्रिकेट की शुरुआत सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

इंग्लैंड प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाया गया लॉकडाउन कम से कम एक जून तक बरकरार रहेगा।ईसीबी ने अपने सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट मैच एक जुलाई तक निलंबित कर रखे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईसीबी ने बयान में कहा, ‘‘खेलों को फिर से कब और कैसे सुरक्षित तरीके से शुरू किया जा सकता है, इसको लेकर हम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हें। हम आगे अपनी योजनाओं को साझा करने के लिए तैयार हैं। ईसीबी इस संकट के अगले चरणों को लेकर सरकार की घोषणा से अवगत है और हम आगे भी उनकी सलाह पर चलते रहेंगे।’’

सचिन-द्रविड़ नहीं बल्कि एलिस्‍टर कुक के टॉप-5 बल्‍लेबाजों में भारत के इस कप्‍तान को जगह

ब्रिटेन में लॉकडाउन के कारण वेस्टइंडीज की जून में होने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज आगे खिसका दी गई है जबकि पाकिस्तान को भी इस सीजन में इंग्लैंड दौरा करना है जो एक जुलाई से पहले नहीं हो सकता है।

इंग्लिश क्रिकेट की महात्वाकांक्षी लीग ‘द हंड्रेड’ का पहला सीजन भी 2021 तक स्थगित कर दिया गया है। अगर कोविड-19 के कारण अगले सीजन में मैचों का आयोजन नहीं हो पाता है तो ईसीबी को 30 करोड़ पाउंड का नुकसान हो सकता है।

टेस्ट और वनडे रैंकिंग में टॉप-4 में जगह बनाना है श्रीलंकाई टीम का लक्ष्य: दिमुथ करुणारत्ने

कोरोना वायरस से विश्व भर में 41 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि लगभग तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में दो लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 31 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Editor's Pick