×

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच बने एड जॉयस

एड जॉयस आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों टीमों की ओर से क्रिकेट खेल चुके हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Published on - September 20, 2019 12:49 PM IST

आयरलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एड जॉयस को देश की महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है। जॉयस दो साल तक महिला टीम के साथ काम करेंगे।

पढ़ें: सैंट किट्स ने जमैका को 20 रन से हराया, छठां मैच हारी क्रिस गेल की टीम

इस साल जून में अंतरिम कोच की जिम्मेदारी सम्भालने वाले जॉयस अपनी मेहनत की बदौलत टीम को महिला टी-20 विश्व कप क्वालीफायर तक लेकर गए।

कोच पद मिलने के बाद जॉयस ने कहा, ‘यह एक शानदार मौका है और मेरे लिए यह एक चुनौती की तरह है लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं कई महीनों से यह काम कर रहा था और जब मुझे इसे पूर्णकालिक तौर पर करने का ऑफर मिला तो मैं ना नहीं कर सका।’

40 साल के जॉयस ने आयरलैंड के लिए 78 मैच खेले हैं। सभी फॉर्मेटस में जॉयस ने देश के लिए कुल 2,602 रन बनाए हैं। आयरलैंड के अलावा वह इंग्लैंड के लिए खेल चुके हैं।

पढ़ें: विराट कोहली की कप्तानी को लेकर कोई शक नहीं: माइक हेसन

जॉयस ने आयरलैंड के अलावा इंग्लैंड के लिए भी 19 मैच खेले हैं। वह इंग्लैंड के लिए विश्व कप में भी हिस्सा ले चुके हैं। मई 2018 में जॉयस ने संन्यास की घोषणा की थी और तब से वह कोचिंग कर रहे हैं।