• Home
  • News
  • Ed Joyce retires from all format of cricket

आयरलैंड के दिग्‍गज क्रिकेटर एड जोएस ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा बाय-बाय

अब आयरलैंड का यह दिग्‍गज बल्‍लेबाजी कोच की भूमिका में नजर आएगा।

Edited By : Press Trust of India |May 24, 2018, 08:26 PM IST

Published On May 24, 2018, 08:26 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2018, 08:26 PM IST

ED JOYCE © Getty Images

आयरलैंड के दिग्गज क्रिकेटर और पिछले सप्ताह ही अपने करियर का पहला और एकमात्र टेस्ट खेलने वाले एड जोएस ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। आयरलैंड क्रिकेट ने बयान में कहा कि यह 39 वर्षीय खिलाड़ी अब बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएगा जबकि जोएस ने उन्हें कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आयरलैंड क्रिकेट का आभार व्यक्त किया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/lords-test-england-vs-pakistan-1st-test-alastair-cook-lead-hosts-in-first-session-715504″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जोएस ने कहा, ‘ मुझे लगता है कि खेलना छोड़कर नया अध्याय शुरू करने का यह सही समय है। मैं आयरलैंड क्रिकेट का अपने कोचिंग ढांचे में मुझे जगह देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।’

जोएस को आयरलैंड का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है। उन्होंने हालांकि वनडे मैचों में पदार्पण इंग्लैंड की ओर से किया था लेकिन उन्होंने अपने अधिकतर मैच आयरलैंड की क्रिकेट टीम की ओर से खेले। आयरलैंड की तरफ से 61 वनडे में उन्होंने 41.36 की औसत से रन बनाए जिसमें 5 शतक भी शामिल हैं। एड जोएस ने हालांकि कुल 78 वनडे मैच खेले जिसमें उन्‍होंने 2, 622 रन बनाए।

18 टी-20 अंतरराष्‍ट्रीय मैचों में जोएस के नाम 405 रन दर्ज हैं। उनका बेस्‍ट स्‍कोर नाबाद 78 रन रहा है। उन्‍होंने इस दौरान एक अर्धशतक लगाया है। जोएस ने 255 फर्स्‍ट क्‍लास मैचों में 47.95 की औसत से 18,461 रन बनाए हैं जिसमें 47 शतक और 92 अर्धशतक शामिल हैं।

Editor's Pick