• Home
  • News
  • Edgbaston Stadium to become test center of Coronavirus

एजबेस्टन स्टेडियम बनेगा कोरोनावायरस टेस्ट सेंटर

काउंटी क्लब वॉरविकशायर ने एजबेस्टन स्टेडियम को सरकार को सौंपा है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 03, 2020, 04:47 PM IST

Published On Apr 03, 2020, 04:47 PM IST

Last UpdatedApr 03, 2020, 04:47 PM IST

एजबेस्टन स्टेडियम (Getty images)

काउंटी क्रिकेट क्लब वॉरविकशायर ने शुक्रवार को कहा कि वो एजबेस्टन स्टेडियम को सरकार को सौंप रहा है ताकि इसका इस्तेमाल कोरोनावायरस जांच के लिए एक केंद्र के रूप में किया जा सके।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, स्टेडियम की मुख्य कार पार्किंग को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में काम कर रहे मेडिकल स्टाफ के परीक्षण करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जिन लोगों को भी कोविड-19 का टेस्ट कराना होगा कि वे सीधे ही एजबेस्टन रोड से प्रवेश कर सकते हैं और गाड़ी से ही अंदर जा सकते हैं। वे फिर पेरशोर रोड निकास के माध्यम से बाहर का सकते हैं।

विश्व कप 2011 के ट्वीट में धोनी और उनका नाम ना लिखने पर युवराज सिंह ने रवि शास्त्री की टांग खींची

क्लब के मुख्य कार्यकारी नील स्नोबॉल ने कहा, “हमारे काउंटी क्रिकेट कार्यक्रम, कांफ्रेंस और प्रतियोगिताएं 29 मई तक बंद हैं। हमारे कर्मचारी इस मुश्किल घड़ी में अपने स्थानीय समुदाय की मदद के विभिन्न तरीके ढूंढ रहा है।”

क्लब ने कहा कि एनएचएस स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट सेंटर कुछ दिनों में काम करना शुरू कर देगा और ये एजबेस्टन में अगले आदेश तक रहेगा।