पाक ने दूसरे टी-20 में स्‍कॉटलैंड को 84 रन से दी मात, 2-0 से जीती सीरीज

पाकिस्‍तान की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक ने 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन की पारी खेली।

Edited By : Kamlesh Rai |Jun 14, 2018, 10:45 AM IST

Published On Jun 14, 2018, 10:45 AM IST

Last UpdatedJun 14, 2018, 10:45 AM IST

Pakistan vsScotland © AFP

पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम ने जीत की लय कायम रखते हुए सीरीज के दूसरे और अंतिम टी-20 मैच में स्‍कॉटलैंड को 84 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही पाकिस्‍तान की टीम दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने में सफल रही।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/england-beat-australia-by-3-wickets-to-win-1st-odi-719843″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस मैच में पाकिस्‍तान के कप्‍तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्‍तान ने अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक के नाबाद 49 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 166 रन बनाए। स्‍कॉटलैंड की ओर से स्पिनर माइकल लिस्‍क ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए।

167 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी स्‍कॉटलैंड की टीम 14.4 ओवर में 82 रन पर ऑलआउट हो गई। स्‍कॉटलैंड की ओर से कैलम मैकलियोड ने 27 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली जबकि रिचि बेरिंग्‍टन ने 15 गेंदों पर 20 रन बनाए।

स्‍कॉटलैंड के सिर्फ 3 बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। पाकिस्‍तान की ओर से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज फहीम अशरफ ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। उन्‍होंने 2.4 ओवर में सिर्फ 5 रन खर्च किए। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्‍मान खान ने 2 ओवर में 4 रन देकर 2 विकेट लिए।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उस्‍मान खान को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पाक ने पहला टी-20 मैच 48 रन से जीता था

पाकिस्‍तान ने सीरीज के पहले टी-20 मैच में स्‍कॉटलैंड को 48 रन से हराया था। इस मैच में पाक की ओर से जीत के हीरो रहे थे कप्‍तान सरफराज अहमद। सरफराज अहमद ने 49 गेंदों पर नाबाद 89 रन की पारी खेली थी जिसकी बदौलत पाकिस्‍तान की टीम ने 4 विकेट पर 204 रन बनाए थे।

Editor's Pick