• Home
  • News
  • Ehsan Mani: Better cricketing relation with India, PSL in Pakistan is my priority

नए PCB अध्‍यक्ष बोले- भारत से क्रिकेटिंग रिश्‍ते सुधारना मेरी प्राथमिकता

एहसान मनी को बिना विरोध के पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड का अध्‍यक्ष चुना गया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 05, 2018, 03:11 PM IST

Published On Sep 05, 2018, 03:11 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2018, 03:11 PM IST

India Pakistan cricket fans Getty Images

India Pakistan © Getty Images

पाकिस्‍तान में नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी एहसान मनी को बिना विरोध के पाकिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड का नया प्रमुख चुना गया है। उन्‍होंने चेयरमैन बनने के बाद अपनी प्रमुखताओं में भारत के साथ क्रिकेटिंग रिश्‍तों को सुधारने पर तरजीह दी। एहसान मनी का मानना है कि अपने तीन साल के कार्यकाल के दौरान वो भारत से रिश्‍ते सुधारने के साथ-साथ पाकिस्‍तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लाने के लिए काम करेंगे।

बीसीसीआई से कानूनी लड़ाई के बिना भी बन सकती है बात

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एहसान मनी ने कहा, “मैने कभी ये नहीं कहा कि आईसीसी के समक्ष भारत द्वारा हमारे देश में क्रिकेट नही खेलने का कानूनी मसला कमजोर है। मेरा बस इतना कहना है कि समस्‍या को सुलझाने के दो तरीके होते हैं। कानूनी लड़ाई की जगह अगर बैठकर इन मुद्दो को सुलझाया जा सकता है तो इसमें समस्‍या क्‍या है। साल 2004 में जब भारतीय टीम पाकिस्‍तान आई थी तो मैं आईसीसी का चेयरमैन था। मैंने बीसीसीआई प्रमुख से बात की। उन्‍होंने मुझे कहा कि क्रिकेट दोबारा शुरू करने के लिए हमें एक साल का वक्‍त दीजिए। एक साल बाद मैंने दोबारा बात की और फिर भारत और पाकिस्‍तान की टीम आपस में खेली। उस वक्‍त जगमोहन डालिया का दौर था।

पीएसएल ने बढ़ाई PCB की ब्रांड वेल्‍यू

एहसान मनी ने कहा, “इमरान खान भारत से रिश्‍ते सुधारना चाहते हैं। हम भारत से क्रिकेटिंग रिश्‍तें सुधारने का हर संभव प्रयास करेंगे।” पाकिस्‍तान सुपर लीग (PSL) के मुद्दे पर एहसान मनी ने कहा, “इस लीग ने पाकिस्‍तान क्रिकेट की ब्रांड वेल्‍यू को बढ़ाया है। अगले पीएसएल में पाकिस्‍तान में आठ मैच कराए जाएंगे। हम पाकिस्‍तान में मैचों की संख्‍या बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे। हमने छोटे-छोटे कदम उठाए हैं, जिसकी मदद से विदेशी खिलाड़ियों में पाकिस्‍तान में खेलने का विश्‍वास पैदा हुआ है। हमारी कोशिश है कि हम पाकिस्‍तान में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को वापस लाएं।”

एहसान मनी ने कहा, “1998 में भी ऑस्‍ट्रेलिया जैसी टीम पाकिस्‍तान में खेलने से बचती थी। उस वक्‍त पाकिस्‍तान में ऐसी कोई बड़ी घटना नहीं हुई थी। ये कुछ चुनौतियां हैं जिनका हमें सामना करना है।”

Editor's Pick