- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Either be available for full season or do not come Irfan pathan angry on foreign players
इरफान पठान विदेशी खिलाड़ियों से खूब नाराज हैं, वजह क्या है...
इरफान पठान ने कहा कि वह विदेशी खिलाड़ियों से नाराज हैं. उनका कहना है कि इन खिलाड़ियों को या तो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होना चाहिए या...
Published On May 16, 2024, 12:13 PM IST
Last UpdatedMay 16, 2024, 12:13 PM IST
irfan-pathan
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने आईपीएल 2024 (IPL 2024) को आखिरी चरण में छोड़ने वाले खेल रहे विदेशी खिलाड़ियों पर जमकर भड़ास निकाली है. कई विदेशी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के चलते आईपीएल को बीच में ही छोड़कर जाने का फैसला किया है. इस पूर्व ऑलराउंडर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि या तो ये खिलाड़ी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहें या फिर टूर्नमेंट में बिलकुल न खेलें.
इंग्लैंड के कई खिलाड़ी जैसे जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टन, विल जैक्स, फिल सॉल्ट और रीस टॉप्ली जैसे खिलाड़ी पहले ही इंग्लैंड लौट चुके हैं. इंग्लैंड को 22 मई से पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में टी20 सीरीज खेलनी है. जॉनी बेयरस्टो और सैम करन भी इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
इरफान पठान ने लिखा, ‘या तो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहें या आएं ही नहीं.’
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा भी साउथ अफ्रीका लौट गए हैं. वह चोटिल हैं और टी20 वर्ल्ड कप से पहले रिकवर होना चाहते हैं. हालांकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उनके स्थान पर टीम में शामिल किए गए नाथन एलिस ने अच्छा प्रदर्शन किया.
मैच की बात करें तो कप्तान सैम करन (नाबाद 63 रन) के तेज तर्रार हाफ सेंचुरी की बदौलत पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को पांच विकेट से हरा दिया.
लक्ष्य हालांकि महज 145 रन का था. लेकिन पंजाब किंग्स को धीमी पिच पर इस तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और उसने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाये.करन (41 गेंद, पांच चौके, तीन छक्के) ने संयम और कौशल से खेलते हुए टीम को सीजन की पांचवीं जीत दिलाई. करन ने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट भी झटके.करन को जितेश शर्मा (22 रन 20 गेंद, का अच्छा साथ मिला.इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन की भागीदारी निभाई.