×

एकता बिष्ट ने एक ओवर में झटके तीन विकेट कहा, कोच रमन को इसका श्रेय

एकता बिष्ट ने अपनी सफलता का श्रेय नव नियुक्त कोच डब्ल्यू वी रमन को भी दिया।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Updated on - February 22, 2019 7:43 PM IST

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरुआत जीत के साथ की जिसमें गेंदबाज एकता बिष्ट ने अहम भूमिका निभाई। बिष्ट की शानदार गेंदबाजी के दम पर ही भारत ने हाथ के निकलते मुकाबले को अपने हक में किया। 3 विकेट खोकर इंग्लैंड की टीम ने 111 रन बना लिए थे और उसके सामने 202 रन की लक्ष्य था।

भारतीय महिला टीम की पहले वनडे में इंग्लैंड पर 66 रन की जीत में अहम भूमिका निभाने वाली बायें हाथ की स्पिनर एकता बिष्ट ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने वनडे करियर में पहली बार एक ओवर में तीन विकेट लिये हालांकि टी20 क्रिकेट में वह हैट्रिक बना चुकी है।

पढ़ें:- बिष्ट की करिश्माई गेंदबाजी, भारत ने इंग्लैंड को 66 रन से पीटा

इस 33 वर्षीय स्पिनर ने 25 रन देकर चार विकेट लिये। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नव नियुक्त कोच डब्ल्यू वी रमन को भी दिया।
अल्मोड़ा में जन्मी बिष्ट ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने टी20 में हैट्रिक बनायी है लेकिन वनडे में पहली बार मैंने एक ओवर में तीन विकेट लिये है। लेकिन मैंने पाकिस्तान के खिलाफ दस ओवर में आठ रन देकर पांच विकेट लिये थे। ’’

बिष्ट ने 41वें ओवर में तीन विकेट लिये जिससे भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी।

बिष्ट ने कहा, ‘‘जब भी रमन सर को कोई कमी नजर आती है तो वह उसे दूर करने में जुट जाते हैं। वह छोटी छोटी चीजों पर ध्यान देते हैं और इससे हमें मदद मिली। उन्होंने मेरे एक्शन में थोड़ा बदलाव किया और इससे मुझे फायदा मिला।’’