VIDEO: मोहसिन की हसीन गेंद ने डु्प्लेसी को गोल्डन डक पर किया आउट, लेफ्ट आर्म गेंदबाज का छठी बार बने शिकार

पहले ही ओवर में मोहसिन खान ने कप्तान फॉफ डुप्लेसी को गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Edited By : Vanson Soral |May 25, 2022, 08:43 PM IST

Published On May 25, 2022, 08:43 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2022, 08:43 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के एलिमिटेनटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। लखनऊ का ये फैसला पहले ही ओवर में उस समय सही साबित हुआ जब मैच के पहले ही ओवर में मोहसिन खान ने कप्तान फॉफ डुप्लेसी को गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

इस मैच पहले ही ओवर की 5वीं गेंद डुप्लेसी के बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर के हाथ में कैच के लिए चली गई। इस तरह RCB ने पहला विकेट गंवा दिया। ये छठी बार है जब डुप्लेसी टूर्नामेंट में बाएं हाथ के गेंदबाज का शिकार बने हैं। यही नहीं, इस सीजन RCB कप्तान दूसरी बार डक पर आउट हुए हैं और दोनों ही बार लेफ्ट आर्म गेंदबाज की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए हैं। इससे पहले प्रदीप सांगवान ने उन्हें बिना खाता खोले आउट किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस सीजन मोहसिन खान ने गेंदबाजी का आगाज करते हुए बेहतरीन खेल का परिचय दिया है। टूर्नामेंट में वह अब तक पहले ओवर में गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटका चुके हैं।

IPL 2022 के पहले ओवर में मोहसिन खान
8 ओवर
2 मेडन
3 विकेट (बाबा इंद्रजीत, वेंकटेश अय्यर, फाफ डुप्लेसी)
इकॉनमी रेट- 3.75

Editor's Pick