×

LSG vs RCB: जो कोहली और रोहित भी न कर सके वो रजत पाटीदार ने कर दिखाया

रजत पाटीदार ने 49 गेंदों पर 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया और IPL 2022 प्लेऑफ में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज रडत पाटीदार ने शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है। पाटीदार IPL प्लेऑफ/नॉकआउट मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले अनकैप्ड और महज 5वें खिलाड़ी बन गए हैं। पाटीदार ने 49 गेंदों पर 11 चौकों और 6 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। ये इस सीजन का सबसे तेज शतक भी है।

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में शतक

122 वीरेंदर सहवाग PBKS vs CSK 2014 (Q2)
117* शेन वाटसन CSK vs SRH 2018 (फाइनल)
115* रिद्धिमाव साहा PBKS vs KKR 2014 (फाइनल)
113 मुरली विजय CSK vs DC 2012 (Q2)
112*रजत पाटीदार RCB vs LSG 2022 (एलिमिनेटर)

रजत पाटीदार IPL प्लेऑफ में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। पाटीदार ने 54 गेंदों पर 12 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 112 रनों की पारी खेली और लखनऊ को 208 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।

IPL नॉकआउट/प्ले ऑफ में अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा सर्वोच्च स्कोर

112* रजत पाटीदार RCB vs LSG 2022
94 मनीष पांडे KKR vs PBKS 2014
89 मनविंदर बिस्ला KKR vs CSK 2012

रजत पाटीदार IPL में शतक लगाने वाले चौथे अनकैप्ड बल्लेबाज हैं। उनसे पहले पॉल वाल्थाटी, मनीष पांडेय और पडिक्कल ये कारनामा कर चुके हैं।

IPL में अनकैप्ड खिलाड़ियों द्वारा शतक

  • 120* पॉल वाल्थाटी PBKS vs CSK 2011
  • 114* मनीष पांडेय RCB vs Deccan 2009
  • 112* रजत पाटीदार RCB vs LSG 2022
  • 101* देवदत्त पडिक्कल RCB vs RR 2021

IPL प्लेऑफ मैचों में शतक लगाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज

रिद्धिमान साहा vs KKR, बैंगलोर, 2014 (फाइनल)
रजत पाटीदार vs LSG, कोलकाता, 2022 (एलिमिनेटर)*

 

trending this week