होली खेलने के बाद रंग छुड़ाने के लिए परेशान विदेशी खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर मांगी सलाह

। इंग्लैंड की हेदर नाइट और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ऐलिस पैरी ने सोशल मीडिया पर रंग छुड़ाने के लिए लोगों से सलाह मांगी है।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 08, 2023, 08:25 PM IST

Published On Mar 08, 2023, 08:25 PM IST

Last UpdatedMar 08, 2023, 08:25 PM IST

TWITTER

आज पूरे देश में होली का त्यौहार बड़े धूमधाम से बनाया गया। इस त्यौहार से क्रिकेटर भी अछूते नहीं रहे. भारत में पहली बार खेले जा रहे महिला प्रीमियर लीग में हिस्सी लेने वाली विदेशी खिलाड़ियों ने भी होली जमकर खेली जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

होली खेलने के बाद इन विदेशी खिलाड़ियों को रंग छुड़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. इंग्लैंड की हेदर नाइट और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ऐलिस पैरी ने सोशल मीडिया पर रंग छुड़ाने के लिए लोगों से सलाह मांगी है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हेदर नाइट ने लिखा, “किसी को पता है कि सुनहरे बालों से गुलाबी होली पाउडर कैसे निकाला जाए? एक दोस्त के लिए पूछ रही हूं.”

 

ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ ऑलराउंडर ऐलिस पैरी ने लिखा, “सोच रही हूं कि क्या यह अब एक स्थायी रंग है? मैंने अपने बाल दो बार धोए हैं.”

 

बता दें, इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर हेदर नाइट और ऑस्ट्रेलिया की ऐलिस पैरी महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2023 में RCB का हिस्सा हैं. दोनों ने जमकर होली खेली जिसका फोटो दोनों खिलाड़ी ने ट्विटर पर शेयर किया.

WPL में RCB का आगाज काफी खराब रहा है और पहले दोनों मैच हारकर पाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। अब तीसरे मैच में RCB का सामना गुजरात जायंट्स से हो रहा है.

Editor's Pick