ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, एलिस पेरी 6 महीने के लिए टीम से हुईं बाहर
मौजूदा टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में पेरी के दांए पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था
Published On Mar 07, 2020, 07:12 PM IST
Last UpdatedMar 07, 2020, 07:12 PM IST
Ellyse Perry
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पेरी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 6 महीने के लिए टीम से बाहर हो गई हैं। मौजूदा टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबले में पेरी के दांए पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया था जिससे उबरने के लिए उन्हें सर्जरी करनी होगी।
जानिए कब और कहां देखें महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल
पैरी ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘मैं भाग्यशाली थी की लंबे समय से चोटिल होने के बाद भी खेल को जारी रख सकी।’ आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ने कहा, ‘मैं कल के मैच को लेकर रोमांचित हूं। यह पूरी टीम के लिए मौका है। मुझे लगता है सब के लिए यह खास समय है। मैं टीम की हौसलाअफजाई करूंगी।’
Women’s T20 World Cup Final: भारतीय प्लेइंग XI में बदलाव संभव
ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार छठी बार महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची हैं जहां उनका सामना पहली बार फाइनल का टिकट कटाने वाली भारतीय टीम से होगा। भारत ने पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है।