This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
'माता-पिता के साथ हुआ भेदभाव याद आ गया': नस्लवाद पर बात करते समय भावुक हुए माइकल होल्डिंग
इंग्लैंड-वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले दिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने घुटने टेककर नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना समर्थन व्यक्त किया।
Written by India.com Staff
Last Published on - July 10, 2020 10:38 PM IST

अपनी घातक गेंदबाजी के दुनिया भर के बल्लेबाजों को डराने वाले पूर्व विंडीज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग (Michael Holding) एक इंटरव्यू के दौरान नस्लवाद के मुद्दे पर बात करते हुए भावुक हो गए। इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान स्काई न्यूज के रिपोर्टर मार्क ऑस्टिन के साथ बातचीत के दौरान होल्डिंग अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए।
बुधवार को, मैच के पहले दिन होल्डिंग ने कहा था कि नस्लवाद को खत्म करने के लिए समाज में बदलाव लाना जरूरी है, जिसके लिए शिक्षा सबसे अचूक रास्ता है।
गुरुवार को इंटरव्यू के दौरान भी होल्डिंग इसी मुद्दे पर बात कर रहे थे लेकिन जब अचानक अपने माता-पिता को याद कर ये पूर्व गेंदबाज काफी भावुक हो गया।
होल्डिंग ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो जब मैं अपने माता-पिता के बारे में सोचना शुरू करता हूं तो भावुक हो जाता हूं। और अभी फिर से ऐसा हो रहा है।”
पूर्व क्रिकेटर ने कहा, “मार्क, मुझे पता है कि मेरे माता-पिता किन हालातों से गुजरे थे। मेरे मां के परिवार ने उनसे बात करना बंद कर दिया था क्योंकि उनका पति अश्वेत था। मुझे पता है कि उन्होंने क्या झेला और वो सब मुझे याद आ गया।”
अपने आंसू पोंछते हुए होल्डिंग ने आगे कहा, “ये बेहद धीमी प्रक्रिया होगा लेकिन मुझे उम्मीद है (कि बदलाव होगा)। भले ही छोटे-छोटे कदम बढ़ाए जाएं, भले ही हम कछुए की गति से चलें लेकिन मुझे उम्मीद है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे। चाहे धीमी गति से ही सही, मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता।”
