पाकिस्तान के छह क्रिकेटर कोविड-19 जांच में आए नेगेटिव

स्पिनर काशिफ भट्टी, तेज गेंदबाज हरिस रौफ और इमरान खान तथा बल्लेबाज हैदर अली अभी भी पृथकवास में हैं

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 01, 2020, 07:50 AM IST

Published On Jul 01, 2020, 07:50 AM IST

Last UpdatedJul 01, 2020, 07:50 AM IST

Mohammad Hafeez

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि छह क्रिकेटरों के कोरोना वायरस जांच के दूसरे नतीजे निगेटिव आए हैं और वे टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़ सकते हैं।

इनमें सलामी बल्लेबाज फखर जमां, हरफनमौला मोहम्मद हफीज, लेग स्पिनर शादाब खान, विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, तेज गेंदबाज वहाब रियाज और मोहम्मद हसनैन शामिल हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली के कायल हैं एरोन फिंच, गिनाई खूबियां

इनका तीन दिन के भीतर दूसरी बार कोरोना वायरस टेस्ट कराया गया था। पीसीबी ने बताया कि सोमवार को इनकी दोबारा जांच हुई । अब क्रिकेट बोर्ड इनके इंग्लैंड जाने का इंतजाम करेगा।

पीसीबी से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया, ‘इन खिलाड़ियों का परीक्षण 26 जून की जांच में पॉजिटिव नहीं आया था जिसके बाद 29 जून को फिर से इनका परीक्षण करवाया गया। इस बार भी उनका नतीजा निगेटिव आया है।’

पीसीबी ने कहा, ‘यह छह खिलाड़ी अब वारेस्टरशर में पाकिस्तान पुरुष राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए पात्र हैं।’ पीसीबी अब उनकी यात्रा की व्यवस्था करना शुरू करेगा जिसका विवरण बाद में साझा किया जाएगा।’

काशिफ भट्टी, रौफ और इमरान खान तथा हैदर अली अभी भी पृथकवास में हैं

स्पिनर काशिफ भट्टी, तेज गेंदबाज हरिस रौफ और इमरान खान तथा बल्लेबाज हैदर अली अभी भी पृथकवास में हैं। शनिवार को इंग्लैंड रवाना होने से पहले दौरे के लिए चुने गए खिलाड़ियों में से 10 को कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाया गया।

पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम रविवार को इंग्लैंड रवाना हुई 

पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम रविवार को इंग्लैंड रवाना हो गई जहां उसे अगस्त और सितंबर में तीन टेस्ट और तीन टी20 मैच खेलने है । टीम वारेस्टरशर में है जहां वह 13 जुलाई तक पृथकवास में रहेगी। सीनियर बल्लेबाज शोएब मलिक को पीसीबी ने बाद में टीम से जुड़ने की छूट दी है। वह अपने परिवार के साथ यूएई में समय बिताना चाहते थे।

Editor's Pick