Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को किया चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
Champions Trophy 2025, England vs Afghanistan: इब्राहिम जादरान के दमदार शतक के बाद अजमतुल्लाह ओमरजई के ‘पंजे’ से अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आठ रन से जीत हासिल की है. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम चैपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 326 रन...
Published On Feb 26, 2025, 01:30 PM IST
Last UpdatedFeb 26, 2025, 01:30 PM IST
Afg vs eng match live update
Champions Trophy 2025, England vs Afghanistan: इब्राहिम जादरान के दमदार शतक के बाद अजमतुल्लाह ओमरजई के ‘पंजे’ से अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ आठ रन से जीत हासिल की है. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम चैपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई है.
अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 326 रन का लक्ष्य रखा था, इंग्लैंड की टीम 317 रन पर ढेर हो गई. अफगानिस्तान ने लगातार दूसरे आईसीसी वनडे मैच में इंग्लैंड को हराया है, इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड की टीम को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिली अफगानिस्तान की इस जीत में इब्राहिम जादरान (177) के अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई के ‘पंजे’ की भी प्रमुख भूमिका रही.
Follow Updates here:
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को किया चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को किया चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को आठ रन से हराया. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 326 रन का लक्ष्य रखा था, इंग्लैंड की टीम 317 रन पर ढेर हो गई. अफगानिस्तान ने लगातार दूसरे आईसीसी वनडे मैच में इंग्लैंड को हराया है, इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप में भी इंग्लैंड की टीम को अफगानिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मिली अफगानिस्तान की इस जीत में इब्राहिम जादरान (177) के अलावा अजमतुल्लाह ओमरजई के ‘पंजे’ की भी प्रमुख भूमिका रही.
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा, जोस बटलर आउट
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: अजमतुल्लाह ओमरजई ने बड़ी साझेदारी का अंत किया. इंग्लैंड का पांचवां विकेट गिरा, जोस बटलर आउट. जोस बटलर 38 रन की पारी खेलकर आउट हुए. 216 रन के स्कोर पर इंग्लैंड ने पांचवां विकेट गंवाया. 37 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर-220/5.
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: इंग्लैंड ने तीसरा विकेट गंवाया, बेन डकेट आउट
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: इंग्लैंड ने तीसरा विकेट गंवाया, बेन डकेट आउट. बेन डकेट ने 38 रन की पारी खेली और राशिद खान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. अफगानिस्तान ने डीआरएस का उपयोग किया और टीम के लिए सफल रिव्यू. 98 रन के स्कोर पर पाकिस्तान के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 326 रन का लक्ष्य
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को दिया 326 रन का लक्ष्य. अफगानिस्तान की टीम ने 50 ओवर में सात विकेट पर 325 रन बनाए. मोहम्मद नबी आखिरी ओवर में 24 गेंद में 40 रन की पारी खेलकर आउट. आखिरी ओवर में लियाम लिविंगस्टन ने लिया दो विकेट.
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: इब्राहिम जादरान 177 रन की पारी खेलकर आउट
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: इब्राहिम जादरान 177 रन की पारी खेलकर आउट, अफगानिस्तान ने छठा विकेट गंवाया. उन्होंने 146 गेंद में 177 रन बनाए. वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं.
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: इब्राहिम जादरान ने जड़ा शतक
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: इब्राहिम जादरान ने जड़ा शतक. उन्होंने 105 गेंदों में अपना शतक पूरा किया है. आईसीसी टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा शतक है. वनडे वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने अब चैंपियंस ट्रॉफी में भी शतक जड़ा है. ऐसा करने वाले पहले अफगानिस्तान के बल्लेबाज हैं.
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: अफगानिस्तान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का फैसला
Champions Trophy 2025 ENG vs AFG: अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाइब, राशिद खान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी