• Home
  • News
  • ENG vs AUS: Adam Gilchrist believes Josh Philippe ‘could be the solution’ for Australia’s ODI batting ills

एडम गिलक्रिस्‍ट इस बल्‍लेबाज को मानते हैं लड़खड़ाते ऑस्‍ट्रेलियाई मध्‍यक्रम का इलाज

ऑस्‍ट्रेलिया की टीम इन दिनों इंग्‍लैंड में वनडे सीरीज खेल रही है।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 12, 2020, 02:24 PM IST

Published On Sep 12, 2020, 02:24 PM IST

Last UpdatedSep 12, 2020, 02:24 PM IST

adam Gilchrist Twitter

adam Gilchrist @ Twitter

पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने कहा है कि जोश फिलिपे (Josh Philippe) वो खिलाड़ी हैं, जो सीमित ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी क्रम की कमी को पूरा कर सकते हैं। हाल ही इंग्लैंड सीरीज के दौरान देखा गया है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम की मध्य क्रम ज्यादा मजबूत नहीं है और न ही उसके पास फिनिशर है। गिलक्रिस्ट के मुताबिक फिलिपे इस समस्या का समाधान हो सकते हैं।

जोंटी रोड्स IPL 2020 के बाद स्वीडन के मुख्य क्रिकेट कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने गिलक्रिस्ट के हवाले से लिखा है, “मैं एक खिलाड़ी को पहचानता हूं जो समस्या का समाधान हो सकता है चाहे वो नंबर-1 या दो पर हो या मध्य क्रम में। वो हैं जोश फिलिपे(Josh Philippe)। वह पर्थ में पले-बढ़े हैं और मैं उनके पिता को अच्छे से जानता हूं। फिलिपे काफी अच्छी प्रतिभा हैं। वह अभी भी अपनी कला सीख रहे हैं। लेकिन जितनी जल्दी आप उन्हें शीर्ष स्तर पर ले कर आएंगे वो उतनी जल्दी सीखेंगे और कुछ टीमों को हैरान भी कर सकते हैं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

MS Dhoni ने राफेल के IAF में एंट्री पर जताई खुशी, किया दिल जीतने वाला ये मैसेज

उन्होंने कहा, “इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा। वह वाकई काफी आक्रामक हैं। बीते कुछ वर्षों से आस्ट्रेलिया की वनडे टीमें मध्य के ओवरों में ब्रेक सा लग गया है खासकर स्पिनरों के खिलाफ। सिर्फ रन रेट ही कम नहीं होती बल्कि वह विकेट भी खो देते हैं।”

आस्ट्रेलिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।

Editor's Pick