ENG VS IND 1ST ODI : रोहित-विराट के फ्लॉप होने के बाद भी जीता भारत! पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से रौंदा

ENG VS IND 1ST ODI: भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. जिसके साथ ही सीरीज में भारत को 1-0 की बढ़त मिल गई है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |Jul 14, 2026, 04:24 PM IST

Published On Jul 14, 2026, 04:24 PM IST

Last UpdatedJul 14, 2026, 04:24 PM IST

भारत ने तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मुकाबले में मंगलवार को यहां इंग्लैंड को छह विकेट से हरा दिया. इंग्लैंड की पारी को 258 रन पर समेटने के बाद भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर इस दौरे पर पहली बार जीत का स्वाद चखा.

भारत को इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखलाओं में क्रमश: 0-2 और 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 80 रन बनाए और रिटायर आउट हुए. अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन का योगदान दिया. इंग्लैंड की तरफ से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन को 1-1 सफलता मिली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत काफी अच्छी रही थी. दोनों ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट और जैकब बेथेल के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी देखने को मिली. जिसके बाद गूरनूर ब्रार ने एक ही ओवर में दोनों खिलाड़ियों को अपना शिकार बना लिया.

जिसके बाद जसप्रीत बुमराह ने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में जोस बटलर और सैम करन को आउट कर दिया. जिसके बाद 106 रन के स्कोर पर शिवम दुबे ने विल जैक्स को पवेलियन. इसके बाद लियाम डॉसन और जो रुट के बीच एक अहम साझेदारी देखने को मिली. जिसकी वजह से इंग्लैंड का टोटल 258 रन तक पहुंच सका. भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट अक्षर पटेल ने झटके. वहीं गूरनूर ब्रार और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 सफलता मिली. जबकि शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह के खाते में 1-1 विकेट रहा.

Editor's Pick