add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ENG vs IND: पंत के हौसले ने हर किसी का जीता दिल, इंग्लैंड को भी मिली मजबूत शुरुआत

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. दूसरे दिन भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत चोटिल होने के बाद भी बल्लेबाजी करने उतरे.

user-circle cricketcountry.com Written by Saurav Kumar
Last Updated on - July 24, 2025 11:14 PM IST

ENG vs IND Day 2 Highlights: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बनाए. दिन का खेल खत्म होने पर ओली पोप 20 जबकि जो रूट 11 रन बनाकर खेल रहे थे. सलामी बल्लेबाजों बेन डकेट और जैक क्रॉली ने क्रमश: 94 और 84 रन की पारी खेली.

भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट चटकाया. भारत ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे जिससे इंग्लैंड की टीम सिर्फ 133 रन पीछे है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

पंत ने जीता हर किसी का दिल

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन सबके लिए सबसे खास पल ऋषभ पंत का बल्लेबाजी के लिए आना रहा. दरअसल, मैच के पहले ही दिन ऋषभ पंत क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हो गए थे और उनके पैर का अंगूठा टूट गया था. मैच के दूसरे दिन यह जानकारी भी सामने आई कि पंत इस दौरे पर बचे शेष मुकाबले से बाहर हो गए हैं और कम से कम 6 हफ्तों तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे.

हालांकि पैट टूटने के बाद भी ऋषभ पंत ने हार नहीं मानी और देश के लिए अपना पूरा समर्पण दिखाते हुए दूसरे दिन भी बल्लेबाजी करने उतरे. पंत जब मैदान पर उतरे तो फैंस ने खड़े होकर उन्हें सलाम किया और पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. चोटिल पंत ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और 75 गेंद पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन बनाए. पंत की इस साहसिक पारी के दमपर भारतीय टीम पहली पारी में 358 रन बना सकी. फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि पंत की यह चोट जल्द से जल्द बेहतर हो जाए और वह फैंस को पहले की तरह जमकर मनोरंजन करें.