T20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड के आखिरी टेस्ट में लय को हासिल करने उतरेगी 'हरमन ब्रिगेड'!
12 जून से शुरू हो रहे आईसीसी महिला टी20 विश्व कप से पहले, कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन और सही टीम संयोजन तलाशने का यह आखिरी और सुनहरा मौका है.
Published On May 28, 2026, 04:23 PM IST
Last UpdatedMay 28, 2026, 04:23 PM IST
ENG vs IND: भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए मिशन टी20 वर्ल्ड कप की आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण तैयारी आज से शुरू होने जा रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (गुरुवार) चेंसफोर्ड में खेला जाएगा, टी-20 विश्व कप के लिए अपनी अंतिम तैयारी के तौर पर गुरुवार से शुरू हो रही तीन मैच की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड के विरुद्ध अपनी निरंतरता दोबारा हासिल करने और सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन तय करने की कोशिश करेगी.
वर्ल्ड कप से पहले भारत के पास कमियां सुधारने का आखिरी मौका
भारतीय टीम के लिए पिछले कुछ महीने उतार-चढ़ाव से भरे रहे हैं. हालांकि टीम ने कुछ ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं, लेकिन लगातार एक जैसी लय बनाए रखना टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती रहा है. इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज में भारतीय टीम का मुख्य फोकस अपनी कमजोरियों को दूर करने पर होगा.
कैसा रहा है टीम इंडिया का हालिया सफर?
अगर बात करें भारतीय महिला टीम की पिछले एक वर्ष के आकड़े को तो वो बेहतर ही था टीम ने श्रीलंका को घरेलू मैदान पर सीरीज में 5 -0 से क्लीनस्वीप किया था. और आस्ट्रेलिया जैसी टीम को उसके घर में जा कर 2-1 से हराया और पहली बार द्विपक्षीय सीरीज में अपना झंडा गाड़ा, हलाकि इसके बीच टीम थोड़ा सा लड़खड़ाई और अफ्रीका के खिलाफ उसकी लय बिगड़ गई यहां पर भारतीय टीम को 1-4 से करारी हार का सामना करना पड़ा था. इस दौरे ने विश्व कप से पहले भारतीय टीम की कई कमियों को उजागर कर दिया था.
तेज गेंदबाजों पर टिकी नजरें
इंग्लैंड की परिस्थितियां हमेशा से तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती हैं. ऐसे में भारतीय पेस अटैक पर बड़ी जिम्मेदारी होगी, अगर बात करे गेंदबाजी आक्रमण की तो यह जिम्मा रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़ और अरुंधति रेड्डी के कंधों पर होगा , जो दक्षिण अफ्रीका में मिले घावों को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेंगी , वही बात महिला प्रीमियर लीग की करे तो अपनी तेज गति से प्रभावित करने वाली युवा तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा को टीम मैनेजमेंट इस सीरीज में डेब्यू का मौका दे सकता है.
14 जून को पाकिस्तान से महामुकाबला
भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इंग्लैंड के खिलाफ आज से शुरू हो रही यह सीरीज भारतीय टीम को मानसिक और रणनीतिक रूप से उस महामुकाबले के लिए तैयार करेगी.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/