ENG vs IND: 'IPL वाली बॉलिंग करो ना...', टेस्ट डेब्यू पर निराशा मिलने के बाद फैंस ने सुदर्शन को किया ट्रोल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू पर साई सुदर्शन अपना खाता भी नहीं खोल पाए. सुदर्शन के लिए यह डेब्यू किसी बुरे सपने की तरह रहा है.

Edited By : Saurav Kumar |Jun 20, 2025, 07:18 PM IST

Published On Jun 20, 2025, 07:18 PM IST

Last UpdatedJun 20, 2025, 07:18 PM IST

Fans Troll Sai Sudharsan: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में हो रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से युवा प्रतिभावान खिलाड़ी साई सुदर्शन ने अपना टेस्ट डेब्यू किया. हालांकि साई का डेब्यू एक बुरे सपने की तरह रहा. अपने डेब्यू पर यह खिलाड़ी खाता खोलने में भी कामयाब नहीं रहा और शून्य के स्कोर पर आउट हुआ.

साई के चयन के बाद सबको पूरा भरोसा था कि वह आईपीएल की तरह लीड्स टेस्ट की पहली पारी में भी जबरदस्त अंदाज में बैटिंग करेंगे हालांकि ऐसा नहीं हुआ और वह मैच में एक भी रन नहीं बना पाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बिना खाता खोले आउट हुए सुदर्शन

साई के डेब्यू की बात करें तो वह इस मुकाबले में इंग्लैंड टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का शिकार बने. साई अपने पहले मुकाबले में काफी नर्वस भी नजर आए और वह स्टोक्स की खराब गेंद पर आउट हुए. स्टोक्स ने साई के पैड की ओर लेग साइड में गेंद डाली जिसपर साई अपना बल्ला लगा बैठे और गेंद सीधा विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथ में चली गई. साई डेब्यू पर खेली गई इस पारी को हर हाल में भूलना चाहेंगे.

साई सुदर्शन के जीरो पर आउट होने के बाद फैंस भी उनपर काफी खफा हो गए. फैंस सुदर्शन के डक पर आउट होने के बाद उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं. ऐसे में सुदर्शन अब यही चाहेंगे कि जब वह भारत के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आए तो उनका बल्ला जमकर चले और वह टीम के लिए एक शानदार पारी खेल सके.

फैंस ने सुदर्शन को किया ट्रोल

Editor's Pick