- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ENG vs IND: Matty Potts gets the big wicket of Virat Kohli
VIDEO: विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी, नौसिखिए गेंदबाज ने किया बोल्ड
पिछले कुछ मैचों से विराट कोहली नए-नवेले गेंदबाजों का शिकार बन रहे हैं जिसमें अब 23 साल के पॉट्स का नाम भी जुड़ गया है।
Published On Jul 01, 2022, 07:44 PM IST
Last UpdatedJul 01, 2022, 07:44 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का खराब फॉर्म खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एजबेस्टन में खेले जा रहे 5वें टेस्ट मैच के पहले दिन विराट कोहली महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कोहली को मैथ्य पॉट्स ने बोल्ड कर भारत को चौथा झटका दे दिया। इस तरह कोहली के बल्ले से शतक का इंतजार और लंबा हो गया है।
पॉट्स ने कोहली को 25वें ओवर में पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली गेंद को छोड़ने के चक्कर में अपने बल्ले ऊपर लेकर गए लेकिन अंदरुनी किनारा लग कर गेंद विकेट से टकरा गई। इसके बाद पॉट्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
पिछले कुछ मैचों से कोहली नए-नवेले गेंदबाजों का शिकार बन रहे हैं जिसमें अब 23 साल के पॉट्स का नाम भी जुड़ गया है।पॉट्स अपना सिर्फ चौथा टेस्ट खेल रहे हैं।
EDGBASTON GOES POTTY! 🎉
Scorecard/Videos: https://t.co/jKoipF4U01
🏴 #ENGvIND 🇮🇳 pic.twitter.com/X5G3B2HsRU
— England Cricket (@englandcricket) July 1, 2022
बता दें, विराट कोहली लंबे समय से शतक नहीं जड़ पाए हैं। उनके बल्ले से आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 में आया था। तब से 2 साल और 7 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन कोहली के शतक का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
कोहली अपने आखिरी टेस्ट शतक के बाद से 18 टेस्ट की 31 पारियां खेल चुके हैं और सिर्फ 27.48 की औसत से 852 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनके नाम 6 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79 का है। यही नहीं, कोहली के बल्ले से जब आखिरी शतक आया था तब उनका औसत 54.91 का था। लेकिन अब उनका औसत घटकर 49.71 हो गया है।