- क्रिकेट न्यूज़
- News
- ENG vs IRE: Tim Murtagh limits England to 85/10 in Lord’s Test
लॉर्ड्स टेस्ट: मुर्ताघ का 'पंच', वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड 85 रन पर ढेर
यह 1997 के बाद घरेलू टेस्ट में इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर है
Published On Jul 24, 2019, 06:05 PM IST
Last UpdatedJul 24, 2019, 06:05 PM IST
Tim Murtagh@cricket Ireland
तेज गेंदबाज टिम मुर्ताघ (13/5) की टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड ने चार दिवसीय टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी 85 रन पर समेट दी। मुर्ताघ एक टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले आयरलैंड के पहले गेंदबाज बन गए।
इंग्लैंड के टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के फैसले पर आयरलैंड के गेंदबाजों ने पानी फेर दिया। इंग्लैंड की पूरी टीम 23.4 ओवर में 85 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। उसकी ओर से जो डेनली ने सबसे अधिक 23 रन की पारी खेली। सैम कर्रन ने 18 रन बनाए।
अगले सप्ताह शुरू हो रही एशेज सीरीज से पहले इंग्लैंड के लिये यह खतरे की घंटी है। तीन साल में तीसरी बार उसने एक ही सेशन में सभी 10 विकेट गंवा दिए। यह 1997 के बाद घरेलू टेस्ट में इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर है ।
पढ़ें: एशेज से पहले पोंटिंग ने शुरू किया माइंड गेम, जो रूट की दुखती रग पर रखा हाथ
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। करियर का पहला टेस्ट खेलने उतरे ओपनर जेसन रॉय कुछ खास कमाल नहीं कर सके। रॉय को मुर्ताघ ने पॉल स्टर्लिंग के हाथों 5 रन के निजी स्कोर पर कैच कराया। इसके बाद जो डेनली ने रोनी बर्न्स के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वो भी 23 रन बनाकर आउट हो गए।
डेनली को मार्क आदिर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। कुल स्कोर में अभी 36 रन जुड़े थे कि बर्न्स भी मुर्ताघ की गेंद पर विकेटकीपर विल्सन को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। बर्न्स ने 25 गेंदों पर 6 रन बनाए।
पढ़ें: इंजमाम उल हक बोले- मुख्य चयनकर्ता होना सबसे चुनौतीपूर्ण काम
कप्तान जो रूट को आदिर ने अपना दूसरा शिकार बनाया। रूट सात गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए। मुर्ताघ ने जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली और क्रिस वोक्स को खाता भी नहीं खोलने दिया।
एक समय मेजबान इंग्लैंड 43 रन पर 7 विकेट गंवा चुकी थी। स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन जबकि सैम कर्रन ने 18 रन बनाए। ओली स्टोन 19 रन के निजी स्कोर पर आदिर की गेंद पर बोल्ड हो गए। ओली स्टोन ने 19 रन बनाए जिन्हें आदिर ने बोल्ड किया। जैक लीच एक रन पर नाबाद लौटे।
आयरलैंड की ओर से आदिर ने तीन जबकि बॉयड रेनकिन ने दो विकेट झटके।