- Home
- News
- ENG VS NZ 1st Test Day 1 Highlights: इंग्लैंड पहली पारी में 140 रन पर ढेर, न्यूजीलैड का स्कोर- 61/6
ENG VS NZ 1st Test Day 1 Highlights: इंग्लैंड पहली पारी में 140 रन पर ढेर, न्यूजीलैड का स्कोर- 61/6
England vs NewZealand 1st test Scorecard and Updates: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट की लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें.
Published On Jun 04, 2026, 03:06 PM IST
Last UpdatedJun 04, 2026, 03:06 PM IST
ENG VS NZ Day 1
ENG VS NZ 1st Test Day 1 Highlights: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहा पहले टेस्ट के पहले दिन गेंदबाजों का दबदबा रहा. खेल के पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे.
इंग्लैंड की पहली पारी टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन पर ढेर हो गई. हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए काइले जेमिंसन ने पांच विकेट चटकाए. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों की बारी थी. खेल के पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी छह विकेट गंवा दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 61 रन बनाए हैं. ग्लेन फिलिप्स 31 रन और नाथन स्मिथ छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने चार विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम अभी पहली पारी में 79 रन पीछे है.
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, शोएब बशीर
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्क
Follow Updates here:
ENG VS NZ 1st Test Live: पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड का स्कोर- 21/6
ENG VS NZ 1st Test Live: पहले दिन का खेल खत्म, न्यूजीलैंड का स्कोर- 21/6. 140 रन के जवाब में पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने भी छह विकेट गंवा दिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 61 रन बनाए हैं. ग्लेन फिलिप्स 31 रन और नाथन स्मिथ छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन ने चार विकेट चटकाए. न्यूजीलैंड की टीम अभी पहली पारी में 79 रन पीछे है.
ENG VS NZ 1st Test Live: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर ने घुटने टेके
ENG VS NZ 1st Test Live: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने पहले दिन के खेल के दूसरे सत्र में कमाल की गेंदबाजी की है. इंग्लैंड की टीम ने 94 रन के स्कोर पर छह विकेट गंवा दिए हैं. बेन डकेट ने 19 रन, जैकब बैथेल ने 06 रन, जो रूट ने 01 रन और जेमी स्मिथ ने 01 रन बनाए. कप्तान बेन स्टोक्स ने 12 रन की पारी खेली. काइले जेमिंसन ने तीन और विलियम ओ रूर्की ने दो विकेट चटकाए हैं.
ENG VS NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड (प्लेइंग XI): एमिलियो गे, बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोश टंग, शोएब बशीर
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, विलियम ओ’रूर्क
ENG VS NZ 1st Test Live: न्यूजीलैंड का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
ENG VS NZ 1st Test Live: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से दोनों देशों के लिए यह सीरीज काफी अहम है. लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.