ENG vs NZ: इंग्लैंड की लॉर्ड्स में धमाकेदार जीत, WTC प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग

जो रूट ने 170 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 115 रन बनाए और इंग्लैंड को 5 विकेट से जीत दिलाकर ही दम लिया।

Edited By : Vanson Soral |Jun 05, 2022, 06:22 PM IST

Published On Jun 05, 2022, 06:22 PM IST

Last UpdatedJun 05, 2022, 06:22 PM IST

ICC

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से पटखनी देते हुए 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में धमाकेदार आगाज किया। इंग्लैंड की इस जीत में सबसे बड़ा हाथ पूर्व कप्तान जो रूट का रहा जिन्होंने नाबाद 115 रनों की पारी खेलते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। रूट के टेस्ट करियर का ये 26वां शतक है जिसकी मदद से जो रूट टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 14वें बल्लेबाज बन गए हैं।

लॉर्डस में खेले गए इस टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सस्ते में ढेर हो गई। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 132 जबकि मेजबान इंग्लैंड 141 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में डेरिल मिचेल के शतक के दम पर 285 रन बनाते हुए इंग्लैंड को जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य दिया। मेजबान टीम ने 5 विकेट खोकर रूट की मदद से मैच अपने नाम कर लिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जो रूट ने 170 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 115 रन बनाए और इंग्लैंड को जीत दिलाकर ही दम लिया। इस तरह रूट इंग्लैंड के लिए टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले एलिस्टर कुक ने ये उपलब्धि अपने नाम की थी।

जो रूट ने दिसंबर 2012 में भारत के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और तब से वह 118 टेस्ट मैचों की 218 पारियों में 49.57 की औसत से 10015 रन अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 254 रन का है। रूट के नाम 26 टेस्ट शतक और 56 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

लॉर्ड्स में जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पाइंट्स टेबल में एक पायदान का सुधार करते हुए 8वें नंबर पर पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया टेबल में पहले नंब, साउथ अफ्रीका दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, बांग्लादेश की टीम सबसे निचले स्थान पर पहुंच गया है।

Editor's Pick