This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ENG vs NZ: मौसम के बाद कीवी गेंदबाजों ने भी बदला मिजाज, 275 पर सिमटा इंग्लैंड
इंग्लैंड की ओर से रोरी बर्न्स ने शानदार शतकीय पारी खेली, लेकिन टिम साउदी (6/43) के आगे इंग्लैंड के बाकी बल्लेबाज बेबस नजर आए.
Written by India.com Staff
Last Published on - June 5, 2021 8:56 PM IST

लॉर्ड्स में खेले इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट में मेहमान टीम ने इंग्लैंड पर दबाव बना लिया है. तीसरा दिन पूरी तरह बारिश में धुल जाने के बाद मैच के चौथे दिन टिम साउदी (Tim Southee) और काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) ने ऐसा कहर बरपाया कि पहले दो सत्र में ही इंग्लैंड ऑल आउट हो गया. पहली पारी के आधार पर कीवी टीम के पास 103 रन की बढ़त है.
इंग्लैंड की ओर से रोरी बर्न्स (132) ने शानदार शतक जमाया. रोरी के अलावा कप्तान जो रूट (42) और ऑली रॉबिन्सन (42) ने अहम पारियां जरूर खेली लेकिन वह बर्न्स का भरपूर साथ नहीं निभा पाए. न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी (6/43), जबकि जैमीसन ने (3/85) विकेट अपने नाम किए. जब इंग्लैंड का 9वां विकेट गिरा था, तब बर्न्स अपने शतक से 9 रन दूर थे. लेकिन उन्होंने जेम्स एंडरसन (8*) के साथ मिलकर न सिर्फ अपना शतक पूरा किया बल्कि अंतिम विकेट के रूप में 52 रन की उपयोगी साझेदारी भी की.
https://twitter.com/ICC/status/1401187014658068490?s=20
इससे पहले इंग्लैंड ने तीसरा दिन धुलने के बाद मैच के चौथे दिन आज अपने दूसरे दिन के स्कोर 111/2 से आगे खेलना शुरू किया. कप्तान जो रूट आज अपने खाते बिना कोई नया रन जोड़े जैमीसन की गेंद पर रॉस टेलर को कैच देकर आउट हो गए. इसके बाद ऑली पॉप (22) ने अच्छे अंदाज में कुछ आकर्षक शॉट जरूर खेले लेकिन 140 के कुल स्कोर पर साउदी ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया.
https://twitter.com/ICC/status/1401173104823455749?s=20
इसी स्कोर पर मेजबान टीम को डेनियल लॉरेंस (0) और जेम्स ब्रेसी (0) के रूप में 2 और करारे झटके लगे. इसके बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे ऑली रॉबिन्सन (42) ने रोरी के साथ 63 रन की साझेदारी कर इंग्लिश पारी को संभालने की कोशिश जरूर की. लेकिन साउदी ने यहां उन्हें अपना 5वां शिकार बनाया. रॉरी बर्न्स अंत तक कीवी गेंदबाजों से लड़ते रहे.
इससे पहले न्यूजीलैंड ने अपने डेब्यू स्टार डेवन कॉन्वे के दोहरे शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 378 रन बनाए थे. कॉन्वे के अलावा हेनरी निकोल्स ने भी 61 रन की उपयोगी पारी खेली थी.
