• Home
  • News
  • Eng vs NZ: Michael Vaughan praises Ollie Robinson for his excellent bowling against New Zealand

पूर्व क्रिकेटर वॉन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी के लिए रॉबिंसन की सराहना की

डेब्यू टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ओली रॉबिनसन ने कई नस्लभेदी ट्वीट किए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 06, 2021, 05:40 PM IST

Published On Jun 06, 2021, 05:40 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2021, 05:40 PM IST

ओली रॉबिनसन (Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में अच्छी गेंदबाजी करने पर तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन की सराहना की है।

रॉबिनसन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से डेब्यू किया है और उन्होंने पहली पारी में 75 रन देकर चार विकेट झटके थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वॉन ने ट्विटर पर लिखा, “अगर ऑन-फील्ड क्रिकेट मायने रखता है तो रॉबिनसन का डेब्यू काफी प्रभावित करने वाला है और इंग्लैंड के लिए लंबे समय से ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी।”

रॉबिनसन हालांकि, पहले टेस्ट में ही विवादों में घिर गए। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने कई ट्वीट किए जो नस्लभेदी थे। हालांकि मामला बढ़ता देख रॉबिंसन ने बाद में माफी मांगी थी।

‘कोहली-रोहित जैसे खिलाड़ियों को भी परेशान कर सकती है अभ्यास की कमी’ : दिलीप वेंगसरकर

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की वेबसाइट पर जारी किए गए आधिकारिक बयान में रॉबिनसन ने कहा, “मेरे करियर के अब तक के सबसे बड़े दिन पर, मैं आठ साल पहले पोस्ट किए गए नस्लवादी और सेक्सिस्ट ट्वीट्स से शर्मिंदा हूं, जो आज सार्वजनिक हो गए हैं।”

इंग्लिश गेंदबाज ने आगे कहा, “मैं ये स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं नस्लवादी नहीं हूं और ना ही मैं सेक्सिस्ट हूं। मुझे अपने ट्वीट्स पर गहरा खेद है, और मुझे ऐसी टिप्पणी करने में शर्म आती है।”

Editor's Pick