ENG vs PAK: वसीम अकरम ने दूसरे टेस्‍ट में इस बल्‍लेबाज को खिलाने ने करी वकालत

इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच 13 अगस्‍त से खेला जाना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 11, 2020, 08:21 PM IST

Published On Aug 11, 2020, 08:21 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2020, 08:21 PM IST

Wasim Akram Twitter

Wasim Akram @ Twitter

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram) ने कहा है कि मध्य क्रम के बल्लेबाज फवाद आलम (Fawad Alam) को इंग्लैंड के खिलाफ (England vs Pakistan) होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम में जगह मिलनी चाहिए। इंग्लैंड ने मैनचेस्टर (Manchester Test) में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रोमांचक जीत हासिल कर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

UAE में IPL के दौरान रणजी, U-19 गेंदबाजों की होगी बल्‍ले-बल्‍ले, ये है वजह

अकरम ने समा टीवी से बात करते हुए कहा, “अगले मैच में आपको स्पिन की मददगार विकेट नहीं मिलेगी। आप एक स्पिनर के साथ खेल सकते हो और एक अतिरिक्त बल्लेबाज टीम में शामिल कर सकते हो।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “आपको मध्य क्रम के बल्लेबाज की जरूरत है और फवाद आलम (Fawad Alam) वो हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, इसलिए टीम बाएं-दाएं के संयोजन को बनाए रख सकती है।”

‘सरफराज अहमद को टेस्‍ट से रिटायरमेंट लेकर वनडे, टी20 में करना चाहिए फोकस’

पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, “प्रथम श्रेमी क्रिकेट (First Class Cricket) में उनका औसत 56 का है। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने शतक जमाया था। इसलिए आपको उन्हें मौका देना चाहिए। इसलिए अगर मैं कप्तान होता तो, मैं उन्हें मध्य क्रम में शामिल करता।”

Editor's Pick