ENG vs PAK: टेस्ट सीरीज से पहले पाक बल्लेबाज चोट के चलते तीन सप्ताह के लिए बाहर
पाकिस्तान को अगस्त की शुरुआत से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है।v
Published On Jul 19, 2020, 07:56 PM IST
Last UpdatedJul 19, 2020, 07:56 PM IST
Pakistan Test Team @ Twitter
पाकिस्तान के बाएं हाथ के बल्लेबाज खुशदिल शाह (Khushdil Shah) चोट के कारण तीन सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने रविवार को इसकी जानकारी दी। शाह इस समय इंग्लैंड में मौजूद पाकिस्तान की टीम का हिस्सा हैं, जो अगस्त में होने वाली सीरीज की तैयारियों में जुटी हुई है।
इंग्लिश कप्तान ने पटौदी की आंख को लेकर कही थी ऐसी बात, नाराज हो गए थे सैफ, बताई पूरी कहानी
पीसबी ने एक बयान में कहा, ” बाएं हाथ के बल्लेबाज खुशदिल शाह (Khushdil Shah ) डर्बी में शनिवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रेक्च र के कारण तीन हफ्ते तक बाहर हो गए हैं। खुशदिल (Khushdil Shah ) टीम के सदस्यों के बीच आपस में चल रहे चार दिवसीय मैच का हिस्सा नहीं हैं और वह दूसरे चार दिवसीय मैच में भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे जो 24 से 27 जुलाई तब डर्बी में खेला जाएगा।”
इंग्लैंड के महानतम क्रिकेटरों में से एक बनेगा बेन स्टोक्स : डॉमिनिक कॉर्क
पीसीबी ने हालांकि कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ, टीम डॉक्टर और टीम फिजियो को उम्मीद है कि वह अगले हफ्ते के अंत से ट्रेनिंग शुरू कर पाएंगे। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने पाकिस्तान के लिए अब तक एकमात्र टी 20 मैच खेला है। उन्हें पाकिस्तान की राष्टीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे में पदार्पण करना है।
पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट और इतने ही टी 20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट ओल्ड ट्रेफर्ड में पांच अगस्त से खेला जाएगा।