Eng vs Pak: आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड तोड़ सकता है पाकिस्तान का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज की आखिरी टेस्ट 21 अगस्त से साउथम्पटन में खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 20, 2020, 05:08 PM IST

Published On Aug 20, 2020, 05:08 PM IST

Last UpdatedAug 20, 2020, 05:08 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम © Getty Images

इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर 10 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने का खतरा मंडरा रहा है। पाक टीम अगर साउथम्टन टेस्ट में हार जाती है तो ये दस सालों में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी पहली टेस्ट सीरीज हार होगी।

मैनचेस्टर टेस्ट में हारकर सीरीज पाक टीम पहले ही 0-1 से पीछे चल रही थी। वहीं दूसरे टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद मेहमान टीम और मुश्किलों में आ गई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान के कोच मिस्बाह-उल-हक को भरोसा था कि किसी भी हालत में थकान खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण नहीं बनेगी। पूर्व कप्तान का कहना है कि फिटनेस उनकी प्राथमिकता है।

पाक कोच ने आखिरी मैच के बारे में कहा, “तेज गेंदबाजों ने आखिरी सेशन में भी अच्छा प्रदर्शन किया, जब खेल ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा था। इससे हमें तीसरे टेस्ट में जाने से पहले काफी आत्मविश्वास मिलता है।”

कोविड काल में क्रिकेट खेलने के लिए देनी होगी कुर्बानी: जस्टिन लैंगर

पाक टीम जहां सीरीज हार के खतरे को टालने की कोशिश में रहेगी, वहीं इंग्लैंड टीम के सामने प्लेइंग इलेवन चुनने की समस्या है।

टीम के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता होगी। वहीं 2021-22 में होने वाली एशेज सीरीज को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड टीम जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड को मौका देना चाहेगी।

चयन को लेकर कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, “ये बेहद मुश्किल है। ये संतुलन हासिल करना बेहद मुश्किल है। कई अहम फैक्टर्स हैं, जिन्हें ध्यान में रखना होगा- गति, मूवमेंट, उछाल, बाएं हाथ का गेंदबाज या दांए हाथ का, ये सभी चीजें ध्यान में रखनी होंगी।”

Editor's Pick