add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ENG VS SA: इंग्लैंड VS साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, भारत में कब और कहां देखें ?

साउथ अफ्रीका को उसके घर में चुनौती देना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होने वाला है. दोनों देशों के बीच रोचक मैच देखने को मिल सकता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 27, 2023 5:09 PM IST

इंग्लैंड की टीम इस साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों को लेकर साउथ अफ्रीका में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. यह सीरीज 27 जनवरी से खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका को उसके घर में चुनौती देना इंग्लैंड के लिए आसान नहीं होने वाला है. दोनों देशों के बीच रोचक मैच देखने को मिल सकता है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड्स:

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे में 66 बार टक्कर हुई है, जहां साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी है. 31 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 29 बार जीत मिली है. पांच मैच का नतीजा नहीं निकल सका था, वहीं एक मैच टाई रहा है. अपने घर में साउथ अफ्रीका ने 18 मैच जीते हैं.

इंग्लैंड VS साउथ अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल:

27 जनवरी- मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन- शाम 4.30 बजे (भारतीय समयानुसार)
29 जनवरी- मैंगौंग ओवल, ब्लोमफोन्टेन, दोपहर 1.30 बजे (भारतीय समयानुसार)
01 फरवरी- डायमंड ओवल, किम्बरली, शाम 4.30 बजे (भारतीय समयानुसार)

भारत में कहां होगा प्रसारण ?

भारत में इस मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिजनी प्लस हॉट स्टार ऐप पर किया जाएगा.

साउथ अफ्रीका की टीम:

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, जानेमन मालन, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नार्जे, वेन पार्नेल, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रस्सी वैन डेर डूसन

इंग्लैंड की टीम:

जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, हैरी ब्रूक, सैम कुरैन, बेन डकेट, डेविड मलान, आदिल रशीद, जेसन रॉय, फिल सॉल्ट, ओली स्टोन, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स