add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ENG vs SA, T20 World Cup 2021: साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार से निराश मार्क वुड, इंग्लैंड को इन चीजों पर काम करने की जरूरत

साउथ अफ्रीका ने दो विकेट पर 189 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को आठ विकेट पर 179 रन पर रोककर जीत दर्ज की.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 7, 2021 4:51 PM IST

England vs South Africa, T20 World Cup 2021: तेज गेंदबाज मार्क वुड (Mark Wood) का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार से इंग्लैंड की टीम जमीन पर आ गई है क्योंकि यह दर्शाता है कि टीम को अब भी काफी काम करना है. उन्होंने हालांकि उम्मीद जताई कि टीम मौजूदा टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में वापसी करेगी. इंग्लैंड की टीम ने टूर्नामेंट में लगातार चार मुकाबले जीते थे लेकिन शनिवार को यहां अंतिम ग्रुप मैच में उसे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 रन से हार झेलनी पड़ी.

वुड ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘यह निराशाजनक है कि हम मैच हार गए, इसके साथ ही हम जमीन पर आ गए. इससे हमारे पैर जमीन पर रहेंगे और हमें पता है कि हमें कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘आप कभी हारना नहीं चाहते. हम हारने के आदी नहीं हैं और सामान्यत: जब हम हारते हैं तो अच्छी वापसी करते हैं. मुझे लगता है कि यह सिर्फ एक सबक है कि हमें काफी काम करना है.’’

दक्षिण अफ्रीका ने रेसी वान डेर डुसेन (नाबाद 94) और ऐडन मार्कराम (नाबाद 52) की पारियों की बदौलत दो विकेट पर 189 रन बनाने के बाद इंग्लैंड को आठ विकेट पर 179 रन पर रोककर जीत दर्ज की.

वुड ने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका काफी अच्छा खेला. उन्होंने सिर्फ दो विकेट गंवाए और हमें इसके आदी नहीं थे. हमें पावर प्ले में विकेट लेने की आदत है और हम वहां से मैच को नियंत्रित करते हैं. हमें ट्रेनिंग के दौरान चीजों पर काम करने की जरूरत है और अगले मैच में बेहतर प्रदर्शन करना होगा. वापसी करना अच्छा होता है लेकिन जब आप जीत दर्ज करते हैं तो बेहतर होता है.’’