This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Eng vs Sco: बारिश से रद्द हुआ इंग्लैंड-स्कॉटलैंड मैच
England vs Scotland t20 world cup: इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच खेले जा रहे मैच के लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें

England vs Scotland T20 world cup: टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच बारिश से रद्द हो गया. यह मुकाबला बारबाडोस के केंगिस्टन ओवल, ब्रिजटाउन में खेला गया, जहां स्कॉटलैंड की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. स्कॉटलैंड ने 6.1 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बनाए थे, तभी बारिश ने खेल रोका. दुबारा जब खेल शुरू हुआ तो मैच को 10-10 ओवर का किया गया.माइकल जोन्स और जार्ज मुंशी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रही और स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 90 रन बनाए. मगर इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और मैच को रद्द करना पड़ा.
बारिश फिर से शुरू और अब मैच को रद्द करने का फैसला लिया है. दोनों टीमों को एक-एक अंक शेयर करना पड़ा.
स्कॉटलैंड ने 10 ओवर में बिना किसी नुकसान के 90 रन बनाए हैं. जार्ज मुंशी 31 गेंद में 41 रन और माइकल जोन्स 30 गेंद में 45 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य है.
बारिश फिलहाल बंद है. ओवर्स की कटौती हुई है, दोनों टीमों के बीच अब 10-10 ओवर का मैच खेला जाएगा.
स्कॉटलैंड की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ विस्फोटक शुरुआत की है. स्कॉटलैंड ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. 6.1 ओवर में स्कॉटलैंड ने बिना किसी नुकसान के 52 रन बना लिए हैं.
स्कॉटलैंड (प्लेइंग इलेवन): जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेट कीपर), माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), फिलिप साल्ट, विल जैक्स, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड
