- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Eng vs sl match referee phil whitticase tests positive for coronavirus will remain in isolation 4774348
इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज में मैच रेफरी रहे फिल व्हिटकेस कोरोना से पॉजिटिव
ICC के मैच रेफरी फिल व्हिटकेस इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 सीरीज में मैच रेफरी थे. अब उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.
Published On Jun 28, 2021, 05:18 PM IST
Last UpdatedJun 28, 2021, 05:18 PM IST
आईसीसी के मैच रेफरी फिल व्हिटकेस हाल में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली गई टी20 सीरीज के दौरान तीन मैचों में मैच रेफरी रहे थे. लेकिन अब उनके कोरोना वायरस से पॉजिटिव होने की खबर ने चौंका दिया है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि फिल इस संक्रमण की चपेट में कैसे आए हैं. इन दोनों टीमों ने यह टी20 सीरीज हाल ही में 23 से 26 जून के बीच खेली है. मेजबान इंग्लैंड ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी.
फिल के पॉजिटिव पाए जाने के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल तहत फिल सहित 7 अन्य अधिकारी इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मंगलवार से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में शामिल नहीं होंगे.
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बयान जारी कर कहा, ‘एजेस बाउल में 25 जून को पीसीआर टेस्ट किया गया. बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि आईसीसी के मैच रेफरी फिल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच हुई टी 20 सीरीज में रेफरी की भूमिका निभाई थी. वह ठीक हैं और लक्षणरहित हैं.’
बयान में कहा, ‘ब्रिटेन के प्रोटोकॉल के अनुसार फिल अब 10 दिनों तक आईसोलेशन में रहेंगे. सात अन्य सदस्य जो उनके संपर्क में आए थे वे भी सात जुलाई तक आइसोलेशन में रहेंगे.’
इस बीच श्रीलंका के तीन क्रिकेटरों को भी इस दौरे पर बायो सिक्योर बबल के उल्लंघन करने के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) ने इस दौरे से निलंबित कर दिया है. तीनों क्रिकेटरों को तत्काल प्रभाव से घर (श्रीलंका) लौटने का आदेश दिया गया है.
(इनपुट : आईएएनएस)