• Home
  • News
  • Eng vs sl odi series 2nd odi match report and highlights england beat sri lanka by 8 wickets and clinch series 4782982

ENG vs SL ODI Series- टी20 के बाद वनडे सीरीज भी हारा श्रीलंका, Sam Curran जीत के हीरो

श्रीलंका के टॉप 5 बल्लेबाजों में सिर्फ धनंजय डी सिल्वा ही 91 रन बना पाए, जबकि बाकी 4 बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छू पाए.

Edited By : India.com Staff |Jul 02, 2021, 09:11 AM IST

Published On Jul 02, 2021, 09:11 AM IST

Last UpdatedJul 02, 2021, 09:11 AM IST

सीमित ओवरों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर गई श्रीलंका (Sri Lanka Tour of England) की टीम को अभी तक पहली जीत नसीब नहीं हुई है, जबकि उसने टी20 और वनडे सीरीज दोनों गंवा दी हैं. टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद अब वनडे में भी उस पर इसका खतरा मंडरा रहा है. गुरुवार को केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे में भी उसे 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अब रविवार को ब्रिस्टल में सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाएगा.

इस मैच में श्रीलंका की टीम मात्र 241 रन पर ढेर हो गई. युवा ऑलराउंडर (Sam Curran) सैम करन (5/48) ने अपने करियर की बेस्ट बॉलिंग करते हुए मेहमान टीम के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इंग्लैंड ने 7 ओवर पहले ही यह लक्ष्य 8 विकेट से अपने नाम कर लिया. उसकी ओर से कप्तान (Eoin Morgan) इयोन मॉर्गन (75*), (Joe Root) जो रूट (68*) और (Jason Roy) जैसन रॉय (60) ने फिफ्टी जड़ी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड ने यहां टॉस जीतकर मेहमान टीम को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया. लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. मात्र 12 रन पर उसने अपने पहले 3 विकेट गंवा दिए. ये तीनों झटके उसे सैम करन ने दिए. 21 के स्कोर पर डेविड विली ने अपना पहला विकेट लेकर लंका को चौथा झटका दिया. इसके बाद वनिंदु हसरंगा (26) ने धनंजय डी सिल्वा के साथ पारी को संभालने की कोशिश की तो स्कोर 86 हो गया. लेकिन सैम करन ने यहां हसरंगा को आउट कर उसे 5वां झटका दिया.

इसके बाद दसुन शनाका (47) ने डी सिल्वा के साथ अच्छी साझेदारी निभाई और लंका का स्कोर 150 के पार पहुंचा दिया. यहां शतक की ओर बढ़ रहे डी सिल्वा (91) डेविड विली ने अपना दूसरा शिकार बनाकर श्रीलंका के इरादों पर पानी फेर दिया. चमिका करुणारत्ने के साथ मिलकर शनाका (47) ने अपनी टीम का स्कोर 200 पार तो पहुंचा दिया. लेकिन विली ने उन्हें फिफ्टी से पहले आउट कर तीसरी सफलता हासिल की.

इसके बाद करुणारत्ने को सैम करन ने अपना 5वां शिकार बनाकर पहली बार अपने इंटरनेशनल करियर में 5 विकेट हॉल पूरा किया. सैम को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. लंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 241 रन ही बना सकी. डेविड विली ने भी कुल 4 विकेट अपने नाम किए.

242 रन का लक्ष्य इंग्लैंड के लिए मुश्किल नहीं था और उसे जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की जोड़ी ने उम्दा शुरुआत देकर उसका काम और भी आसान कर दिया. 76 के कुल स्कोर पर बेयरस्टो आउट हुए. इसके बाद अपनी फिफ्टी पूरी कर चुके रॉय (60) को चमिका करुणारत्ने ने आउट किया. इसके बाद श्रीलंका की टीम अंत तक विकेट के लिए तरसती रही और कप्तान इयोन मॉर्नग ने टेस्ट कप्तान जो रूट के साथ मिलकर अपनी टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी.

Editor's Pick